October 24, 2024

जिस मनुष्य का गुरु न हो उस मनुष्य का कर्म कभी सफल नही होता- चन्द्रा

0

पृथ्वीलाल केशरी

रामानुजगंज: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इकाई रामानुजगंज के द्वारा गुरुपूर्णिमा उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सरगुजा के विभाग प्रचारक राजकुमार चंद्रा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।मुख्यवक्ता श्री चन्द्रा ने कहा कि गुरू आदि काल से पूज्य रहा है। आज भी साधु संतों का प्रेरणा श्रोत है भगवा ध्वज,जिस प्रकार से मनुष्य के शरीर में यदि प्राण न हो तो कोई काम का नही है। ठीक उसी प्रकार मनुष्य का गुरु नहीं हो तो उस मनुष्य का किया हुआ कार्य सफल नही होता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का परमपवित्र भगवा ध्वज गुरु है। गुरुपूर्णिमा के दिन सभी स्वयंसेवक गुरुपूजन व् समर्पण करते है। आज भगवा ध्वज भारत वर्ष के साथ साथ पूरे विश्व में दिखाई दे रहा है। गुरु किसी एक समाज का नही होता बल्कि पुरे विश्व के लिए होता है। ने गुरुपूर्णिमा उत्सव का महत्व बताते हुए कहा कि संघ द्वारा आज के दिन गुरुपूजन उत्सव किया जाता है। हिन्दू समाज को गुरुपूजन कर राष्ट्र हित में कार्य करना चाहिए। इस दौरान स्वयंसेवको द्वारा सुभाषित,अमृतवचन,गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनिल कुमार गुप्ता ने किया। इस अवसर पर खण्ड संचालक गौरीशंकर केशरी,खंडकारवां जयप्रकाश मरकाम,अंकित गुप्ता,जुगुल किशोर केशरी,ओम्भू केशरी,पंकज ध्रुव,सूजन गुर्जर,सुजीत गुप्ता,अजय यादव,जिला सम्पर्क प्रमुख सुनील कुमार गुप्ता,कन्हैयालाल अग्रवाल,रमेश अग्रवाल,राजकुमार गुप्ता दयाशंकर दुबे दिलीप कुमार केशरी, बंशीधर गुप्ता हरिशंकर मेहता पवन विश्वकर्मा कृष्णा गुप्ता चंद्र भूषण गुप्ता ओम प्रकाश जायसवाल अजीत पांडे सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *