February 3, 2026

अमलाई ओसीएम हादसे पर बड़ी कार्रवाई: आरकेटीसी इंफ्राटेक ने जीएम समेत 8 अधिकारियों को किया बर्खास्त

0
Screenshot_20260203-142138_WhatsAppBusiness


धनपुरी / अमलाई।अमलाई ओसीपी क्षेत्र के मैगजीन पैच में 11 अक्टूबर 2025 को द्वितीय पाली के दौरान घटित दुर्घटना के मामले में आरकेटीसी इंफ्राटेक लिमिटेड ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। कंपनी ने हादसे के लिए जिम्मेदार माने गए परियोजना प्रमुख (जीएम) सहित कुल 8 अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया है।
यह जानकारी आरकेटीसी इंफ्राटेक लिमिटेड द्वारा साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के अमलाई–धनपुरी उप-क्षेत्र प्रबंधन को भेजी गई Action Taken Report में दी गई है।
उच्चस्तरीय जांच के बाद लिया गया निर्णय
कंपनी प्रबंधन के अनुसार, दुर्घटना की समीक्षा उपयुक्त प्रबंधन स्तर पर की गई। परिचालन अनुशासन, सुरक्षा मानकों और उत्तरदायित्व निर्धारण को ध्यान में रखते हुए यह कड़ा निर्णय लिया गया है।
इन अधिकारियों पर गिरी गाज
बर्खास्त किए गए अधिकारियों में—
उत्पादन प्रबंधक
परियोजना प्रमुख (जीएम)
शिफ्ट इंचार्ज
साइट सुपरवाइज़र
जैसे अहम पदों पर कार्यरत अधिकारी शामिल हैं। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि संबंधित पाली एवं संचालन से जुड़े अन्य पर्यवेक्षणीय कर्मचारियों पर भी आवश्यक कार्रवाई की गई है।
SECL को दिया गया आश्वासन
आरकेटीसी इंफ्राटेक लिमिटेड ने SECL प्रबंधन को यह भी आश्वस्त किया है कि खनन क्षेत्र में सभी वैधानिक एवं सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा है तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
सुरक्षा मानकों पर सख्ती का संदेश
इस कार्रवाई को खनन क्षेत्र में सुरक्षा और जवाबदेही को लेकर एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। जानकारों का मानना है कि यह कदम न केवल SECL के दिशा-निर्देशों के अनुपालन को दर्शाता है, बल्कि ठेका कंपनियों में भी अनुशासन और सुरक्षा संस्कृति को मजबूत करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed