December 5, 2025

छट महापर्व की तैयारी जोरों पर, अदभुत होगा इस बार छट: राजेश कुमार सिंह

0
IMG-20181102-WA0013

छठ महापर्व महायोग ज्ञान पंचमी 71 वर्ष के बाद

रायपुर । बल, बुद्धि, विद्या, यश, कीर्ति, वैभव, दीर्घायु और स्वास्थ्य लाभ के लिए छठ महापर्व का पूजन किया जाता है। इस पूजन से निरोगिता 90 प्रतिशत दूर हो जाती है। कुछ लोग पुत्र प्राप्ति और धन-धान्य, समृद्धि के लिए भी पूजा करते हैं। यह पूजा अविवाहित लोग नहीं कर सकते। छठ पूजा स्त्री और पुरुष दोनों कर सकते हैं। रायपुर में छठ महापर्व आयोजन समिति महादेव घाट रायपुर में आयोजित करेगी। पिछले 10 वर्षों से छठ महापर्व के सफल आयोजन किया जाता है यह जानकारी पत्रकार वार्ता में राजेश सिंह ऊर्फ लल्लन सिंह, डीके शर्मा, रविन्द्र सिंह, विपिन सिंह, राजकुमार सिंह राजावत, जयंत सिंह, प्रमोद मिश्रा, हरीष शुक्ला, सुनील सिंह, अनिल सिंह, अजय शर्मा, पंकज चौधरी, बबलू सिंह, राकेश सिंह, मुकुल श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह और राजपुरोहित रंजीत महराज ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कार्यक्रम में यदि किसी के पास कोई साधन नहीं है तो भी वह घाट पर आ सकता है। सभी व्यवस्था आयोजन समिति करेगी। विकलांग और गरीब तबके के लोगों के आने-जाने की सुविधा के लिए उनके निवेदन पर वाहन की व्यवस्था भी की जाएगी। छठ व्रतियों और उनके साथ आए हुए लोगों के लिए सूर्य उपासना और विश्राम के लिए टेंट, कंबल, गद्दा, भोजन, मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजपुरी संगीत की व्यवस्था भी की जाएगी। बिहार से जानेमाने गायक गोपाल राय और प्रशांत चौबे अपनी दस लोगों की टीम के साथ पूरे 4 दिन उपस्थित रहेंगे। 11 नवंबर को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व प्रारंभ होगा, 12 नवंबर को खरना, 13 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 14 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 13 नवंबर को शाम 5 बजे से विशेष कार्यक्रम किया जाएगा और 7 बजे महा आरती की जाएगी। पंडित रंजीत महाराज ने बताया कि इस बार का महापर्व पूजा 71 वर्ष के बाद ज्ञान पंचमी योग बना है। जो कि सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। इसलिए इस कार्यक्रम में लोग उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ उठाएं। इस पूजा से कैंसर, हार्ट अटैक के खतरे दूर हो जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि और प्रमाण मिले हैं कि पूरे शरीर के गल जाने के बाद भी जीव जीवित रहता है और उसे इस पूजा का लाभ मिल जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed