विवेकानंद जयंती: इंदौर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली, BJP पदाधिकारियों ने सूर्य नमस्कार में लिया हिस्सा

0

भोपाल
स्वामी विवेकानंद जयंती पर आज इंदौर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा में इंदौर के युवा और भाजपा के नेताओं का दल हाथों में तिरंगा लिए निकला। उधर भाजपा द्वारा प्रदेश भर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई जिलों में भाजपा पदाधिकारियों ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रमों में हिस्सा लिया, वहीं युवा पदाधिकारियों ने इस मौके पर नागरिकता संशोधन कानून का प्रचार प्रसार करने और देश विरोधी ताकतों के विरुद्ध पूरी ताकत से एकजुट रहने का भी संकल्प लिया गया।

राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवा संकल्प वाहन रैली निकाली गई। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से निकली। वहीं पालिटेक्निक चौक पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इंदौर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हजारों लोगों ने नागरिकता कानून का समर्थन करते हुए तिरंगे की सुरक्षा के लिए इसे केंद्र सरकार का ऐतिहासिक कदम बताया। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा के विधायक, सांसद और अन्य पदाधिकारियों समेत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभिलाष पाण्डे ने बताया कि विवेकानंद जयंती पर सभी जिला केन्द्रों पर कार्यक्रम हुए। इन केंद्रों पर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर नागरिकता संशोधन कानून के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया। मोर्चा के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सीएए को लेकर जनजागृति के प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *