September 8, 2024

स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल व विधायक भैयालाल राजवाड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज…

0

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ राजमहल लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल…

साहिबगंज (झारखंड)। छत्तीसगढ़ के
स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल व बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े इन दिनों झारखंड के राजमहल लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी के रूप मे भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष मे लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। जो कि झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। नेता द्वय ने राजमहल लोकसभा क्षेत्र पहुंच कर भाजपा कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। वे शुक्रवार को झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के साथ राजमहल लोकसभा के भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। राजमहल लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत राजमहल विधानसभा में भाजपा का बुथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित किया गया। राजमहल के चरवाहा मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मुख्य रूप से शामिल हुए। बाबूलाल मरांडी का भाजपा जिलाध्यक्ष उज्जवल मंडल, राजमहल विधायक अनंत ओझा आदि ने हैलीपैड पर माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान सभी बूथ स्तरीय व अन्य कार्यकर्ताओं को लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी को जीत दिलाने को लेकर काम करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन को संबाेधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में इस बार राजमहल लोकसभा सीट भी भारतीय जनता पार्टी को जीतना है ताकि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में यहां का भी योगदान हो। उसके बाद झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बने। यह यात्रा तब तक नहीं रुकेगी, जब तक झारखंड के आदिवासी, गरीब, दलितों की तकलीफें दूर नहीं हो जाती है उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल जाता।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जिले के राजमहल लोकसभा क्षेत्र के राजमहल प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने चुनावी सभा में भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित किया। यहां उन्होंने लोगों से राजमहल लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी ताला मरांडी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में इस बार राजमहल लोकसभा सीट भी भारतीय जनता पार्टी को जीतना है ताकि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में यहां का भी योगदान हो। उसके बाद झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की सरकार बने। यह यात्रा तब तक नहीं रुकेगी, जब तक झारखंड के आदिवासी, गरीब, दलितों की तकलीफें दूर नहीं हो जाती है और उनका अधिकार नहीं मिल जाता। बाबूलाल ने केंद्र की मोदी सरकार के बीते दस साल की उपलब्धियों को जनता के सामने रखते हुए झारखंड की गठबंधन सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की खनिज संपदाओं को लूटने का काम राज्य सरकार में शामिल लोगों ने किया है और आज उन्हें अपनी करनी व फल भुगतना पड़ रहा है।
सभा को संबंधित करते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि देश की जनता ने तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना लिया है, उन्होंने सभा में कहा कि पीएम मोदी ने आम लोगों, किसानों मजदूरों और महिलाओं के लिए काम किया है। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी प्रधानमंत्री ने उतना काम नहीं किया है जितने पीएम मोदी ने किया है। क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी ताला मरांडी जी को जिताएं और नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत करें। इस दौरान विधायक व पूर्व केबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े, भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, गणेश तिवारी , रोहित साय, बृजेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित आमजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed