योगी आदित्यनाथ नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली करने पहुंचे ग्वालियर

0

ग्वालियर
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने के लिए शनिवार को ग्वालियर पहुंचे। यहां सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा- हम जनता के बीच आकर उस कानून के बारे में अवगत करा रहे हैं जिसके बारे में झूठ फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नागिरकता कानून किसी को नागरिकता देने का कानून है किसी की नागरिकता लेने का नहीं है। जो कानून नागरिकता देने वाला है उसे भ्रमित कर कांग्रेस की का चेहरा आप सभी ने देखा है।

भारत के हित में है कानून
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये कानून भारत के हित का है। भाजपा ने जिस बिल को लेकर आई है उसकी बुनियाद नेहरू-लियाकत अली के समझौते पर रखी दगई थी। वामपंथ पर हमला करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा- वामपंथ की एक अवधारणा है कि एक झूठ को 100 बार बोलो तो वो झूठ सच साबित हो जाता है। कांग्रेस आज उसी वामपंथ की अवधारण पर चल रहा है। लोकसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस ने देश में झूठ फैलाया था लेकिन चुनाव के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले के जरिए कांग्रेस के चेहरे पर करारा तमाचा मारते हुए कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के समय झूठ फैलाए। योगी ने कहा- जिस कांग्रेस ने संविधान का गला घोटा है आज वही कांग्रेस देश के संविधान को बचाने की बात करती है।

भारत की छवि धूमिल कर रही है कांग्रेस
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का दुष्प्रचार कर देश की छवि को दुनिया में धूमिल करना चाहती है। आज भारत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरू बनाने की राह पर है और कांग्रेस अपने साथियों के साथ भारत की छवि को धूमिल करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *