जेएनयू में फिर लाल सलाम, चारों सीटों पर वाम संगठन का कब्जा

0

नई दिल्ली : जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणामों के लिए मतगणना पूरी हो गई है। केंद्रीय पैनल के सभी पदों पर वामपंथी छात्र संगठनों का गठबंधन ‘यूनाइटेड लेफ्ट’ ने जीत दर्ज की है।

चुनाव समिति के मुताबिक 5,170 मतों की गणना के बाद लेफ्ट के एन साई बालाजी ने 2151 वोटे के साथ जीत दर्ज की, उन्होंने एबीवीपी के ललित पाण्डेय को 1179 वोटों से हराया। ललित पाण्डेय को 972 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट संगठन से सारिका ने जीत दर्ज की, उन्होंने एबीवीपी के गीता श्री को 1579 मतों से पराजित किया।महासचिव पद के लिए लेफ्ट संगठन के एजाज को 2426 वोट मिले, उन्होंने एबीवीपी के गणेश को 1193 मतों से पराजित किया। संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट की ओर से अमुथा ने जीत दर्ज की, उन्होंने एबीवीपी के वेंकट चौबे को 757 मतों से पराजित किया।

इसके साथ ही लेफ्ट संगठन के 26 काउंसलर्स ने जीत दर्ज की है। काउंसलर्स सीट पर एबीवीपी को एक, एनएसयूआई को एक और एक निर्दलीय को भी जीत मिली है।

अध्यक्ष पद
एन साइ बालाजी (लेफ्ट यूनिटी): 2151
ललित पाण्डेय (एबीवीपी): 972
उपाध्यक्ष पद
सारिका (लेफ्ट): 2592
गीता श्री (एबीवीपी): 1013
सचिव पद
एजाज (लेफ्ट): 2426
गणेश (एबीवीपी): 1235
उपसचिव पद
अमुथा (लेफ्ट): 2047
वेंकट चौबे (एबीवीपी): 1290

शनिवार देर रात 1.45 बजे मतगणना स्थल पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर भी पहुंची थी।

शुक्रवार को जेएनयू छात्र संघ के दिलचस्प चुनाव में 67.8 फीसदी मतदान हुआ था जिसे पिछले छह साल में सबसे ज्यादा माना जा रहा है। इसमें 5,000 से ज्यादा छात्रों ने मतदान किया।

वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई), डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन (डीएसएफ) और ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) इस बार ‘यूनाइटेड लेफ्ट’ गठबंधन के तहत एकसाथ चुनाव लड़ रहे हैं। वामपंथी छात्र संगठनों के अलावा एबीवीपी, एनएसयूआई और बापसा के उम्मीदवार भी मैदान में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *