WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW FULL COLUMNS FROM `wp_options`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SHOW COLUMNS FROM `wp_aioseo_posts`

कांग्रेस है लोकतंत्र की हत्यारी – विष्णु देव साय - Jogi Express
May 10, 2024

WordPress database error: [Got error 28 from storage engine]
SELECT wp_posts.* FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (22) ) AND wp_posts.post_type = 'nav_menu_item' AND ((wp_posts.post_status = 'publish')) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.menu_order ASC

कांग्रेस है लोकतंत्र की हत्यारी – विष्णु देव साय

0

रायपुर/पटना/लवन। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरिया जिले के पटना में आयोजित चुनावी सभा में कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगाया। मुख्यमंत्री बोले कि आपातकाल में कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया, संविधान में 80 बार संशोधन किया। वही कांग्रेस तीसरी बार मोदी सरकार बनते ही आरक्षण खत्म हो जाने, संविधान से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा रही है। कांग्रेस का यह आरोप निराधार है। जबकि लोकतंत्र की हत्या करने का काम कांग्रेस ने किया है।

श्री साय ने कहा कि कांग्रेस ने अपने पांच साल के शासनकाल में प्रदेश को लूटने का काम किया। अपराध और भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया। कोरबा की एक कलेक्टर ने डीएमएफ की राशि में खूब घोटाला किया। जो आज जेल में चक्की पीस रही है। ठीक इसके विपरीत हमारी भाजपा सरकार ने मात्र 3 महीने में मोदी की गारंटी के सभी प्रमुख वादों को प्राथमिकता से पूरा किया। आज किसान, महतारी, आदिवासी सभी हमारी योजनाओं से लाभान्वित हैं। इसलिए डबल इंजन की सरकार बनाना है, ये आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ।

सरोज पांडेय की जमकर तारीफ की

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडेय की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि सरोज पांडेय महापौर, विधायक, सांसद, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पार्टी की केंद्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद जैसे बड़े-बड़े पदों पर रहीं। एक बार में महापौर-विधायक-सांसद बनने का रिकॉर्ड भी उनके ही नाम है। ऐसी प्रखर वक्ता और योग्य नेत्री को आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाना है, दिल्ली भेजना है। जैसे छत्तीसगढ़ में जनहित का सब काम सांय-सांय हो रहा है, वैसे ही कोरबा लोकसभा के विकास का काम सांय-सांय होगा।

जनसभा में लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय, विधायक गण भैयालाल राजवाड़े, राजेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, भाजपा नेता शैलेश शिवहरे सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

इधर जांजगीर-चांपा लोकसभा के लवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि ये चुनाव देश के देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। एक चायवाले, गरीब के बेटे मोदी जी 140 करोड़ देशवासियों के लिए दिन-रात काम करते हैं। 24 घंटे में 18 घंटे काम करते हैं। वो देश के गांव, गरीब, मजदूर, किसान सबकी चिंता करते हैं। मोदी जी ने सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास को मूलमंत्र मानते हुए सबका विकास किया, सबको समृद्ध बनाया। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मोदी जी के नेतृत्व में 2029 तक भारत को विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति और 2047 तक विकसित भारत बनाने का चुनाव है।

श्री साय ने कहा कि मोदी जी ने देशवासियों को कोरोना का इंजेक्शन मुफ्त में देने का काम किया। 18 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई। गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत गरीबों को मुफ्त में चावल दिया जा रहा है। जनहित के सभी बड़े-बड़े काम मोदी जी ने किये हैं। इसलिए उनको तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी 7 मई को कमल छाप पर बटन दबाकर बहन कमलेश जांगड़े को जिताना होगा और सांसद बनाकर दिल्ली भेजना होगा, यही आशीर्वाद आप सभी से मांगने आया हूँ।

सीएम साय ने कहा कि बस्तर सहित कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद में जमकर मतदान हुआ है। जो इस बात का संकेत है कि चारों लोकसभा सीट में भाजपा की जीत हो रही है, इसलिए आप सभी जांजगीर की सीट भी जिताइये। ये आग्रह मैं आप सभी से करने आया हूँ।

जनसभा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, लोकसभा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े, जिलाध्यक्ष सनम जांगड़े, भाजपा नेता धनीराम धीवर सहित अन्य पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

WordPress database error: [Error writing file '/tmp/MY5gJdRg' (Errcode: 28 - No space left on device)]
SELECT SQL_CALC_FOUND_ROWS wp_posts.ID FROM wp_posts LEFT JOIN wp_term_relationships ON (wp_posts.ID = wp_term_relationships.object_id) WHERE 1=1 AND wp_posts.ID NOT IN (147254) AND ( wp_term_relationships.term_taxonomy_id IN (9) ) AND ((wp_posts.post_type = 'post' AND (wp_posts.post_status = 'publish'))) GROUP BY wp_posts.ID ORDER BY wp_posts.post_date DESC LIMIT 0, 3

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *