बालिका दिवस पर हुआ महिला सशक्तिकरण व संवाद शिविर का आयोजन :महिलाओं व बच्चियों को दी गई कानून की जानकारी

0
बिरसिंहपुर पाली(तपस गुप्ता) राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पाली थाना परिसर में पुलिस और महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महिला सशक्तिकरण शिविर सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ व्यवहार न्यायालय न्यायधीश श्री मती प्रीतिशिखा अग्निहोत्री नायब तहसीलदार सिद्धार्थ गौतम नगर पालिका अध्यक्ष उषा कोल सीएमओ हेमेश्वरी पटले अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुदामा विश्वकर्मा द्वारा माँ वीणावादिनी सरस्वती के चित्रपट के समीप पुष्प अर्पित व दीपप्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में व्याख्याता गंगाधर ढोके समाजसेवी नवल पालीवाल महिला बाल विकास अधिकारी मोनिका सिन्हा सभी वार्ड पार्षद, सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, पुलिस अधिकारी कर्मचारी छात्राये मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित कर न्यायधीश श्री मती प्रीतिशिखा अग्निहोत्री ने कहा कि चहर दीवारी के भीतर होने वाला अपराध बहुत ही निकृष्ट अपराध माना जाता है। महिलाओं को विधि सहयोग का दुरुपयोग नही करना चाहिए, बच्चियों के दिमाग मे समझ विकसित होना बहुत जरूरी है इसलिए हमें बच्चों के अंदर समझ पैदा करना चाहिए। इन्होंने घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न,पास्को एक्ट आदि के बारे में विस्तृत से जानकारी दी। कार्यक्रम में संवाद के दौरान उपस्थित बच्चियों महिलाओं ने कानून के बारे सवाल किया जिसका सही जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया गया। कार्यक्रम को नपाध्यक्ष उषा कोल, महिला बाल विकास अधिकारी मोनिका सिन्हा, व्याख्याता गंगाधर ढोके, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुदामा विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन व्याख्याता मनोज द्विवेदी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *