December 5, 2025

कांग्रेस नेताओं के अपील के बाद किसानों ने धान बेचना शुरू किया

0
Sunil Anand Congress Raipur 20181127_215006

यह कांग्रेस और कांग्रेस नेताओं की जनता में विश्वसनीयता का प्रमाण 

रायपुर, कांग्रेस की सरकार की आस में अपना धान नही बेच रहे किसानों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंहदेव की अपील के बाद धान बेचना शुरू कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओ की जनता के बीच विश्वसनीयता का प्रमाण है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में किसानों के कर्जा माफी के ऐलान और धान की खरीदी 2500 रु. प्रति क्विंटल में करने के वायदे पर भरोसा कर किसानों ने अपना धान नही बेचने का निर्णय लिया और अब चुनाव के बाद धान नही बेचने पर किसानों को होने वाली व्यवहारिक आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ने फिर कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से किसानों से अपील किया कि वे अपना धान मत रोके सोसायटियो में बेचे कांग्रेस की सरकार आने पर उन्हें पूरा मूल्य दिया जाएगा। भले ही आज के मूल्य पर गड़ना हो कांग्रेस की सरकार अंतर मूल्य की राशि सभी किसानों को देगी। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि जिन किसानों की ऋण राशि अभी काटी जाएगी उसे भी कांग्रेस की सरकार वापस करेगी। कांग्रेस नेताओं के इस अपील के बाद दो दिन में प्रदेश भर की सोसायटियो में धान की आवक और बिक्री में तेजी आई है। कांग्रेस के लिए राज्य के किसानों का यह विश्वास बड़ी पूंजी है। कांग्रेस की सरकार आते ही कांग्रेस अपने घोषणा पत्र के वायदों का अक्षरशः पालन करने को प्रतिबद्ध है। कांग्रेस ने विपक्ष रहते हुये किसानों की हक की लड़ाई लड़ी है। राज्य की जनता के आर्शीवाद के बाद प्रदेश में यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई के मुद्दों को अंजाम तक पहुंचायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *