October 28, 2024

रमन-मोदी की सरकार कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार करने वाली डबल इंजन :धनंजय सिंह ठाकुर

0

रायपुर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रमन-मोदी को डबल इंजन की सरकार बताया इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के डबल इंजन की सरकार है और जनता ने विकास की गति को बढ़ाने में फेल हो चुकी दो इंजन की गाड़ी को पटरी से उतारने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा दो इंजन में पहला इंजन रमन सिंह छत्तीसगढ़ में अधिक से अधिक शराब बेचकर कमीशनखोरी करने में, तो दूसरा इंजन मोदी राफेल विमान खरीदी में भ्रष्टाचार करने में लगे है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ को गर्त में डालने वाले रमन सिंह का पीठ थपथपा रहे है। उन्होंने कहा सीबीआई की चार्ज सीट में स्पस्ट है सीडी बनाने से बाटने तक का तार भाजपा नेताओ से जुड़ा है। अमित शाह अपने नेताओं के करतूत पर पर्दा डालने कांग्रेस के नेताओ पर मनगढ़ंत आरोप लगा रहे है। सीडी बनाने का संस्कार भाजपा में मिलता है। जनता को छत्तीसगढ़ के विकास को गति देने वाली कांग्रेस की सरकार चाहिये। जो आजादी के बाद निरंतर देश के विकास के लिए काम करते आयी है। प्रदेश प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने  कहा कि हमारे पुरखो ने पर्यटन स्थल की तरह ही समृद्ध सुंदर सुकून देने वाला छत्तीसगढ़ राज्य का सपना देखा था। लेकिन 15 साल में भाजपा की सरकार ने हमारे पुरखो के सपने को चकनाचूर किया है। राज्य निर्माण के समय 3 ब्लाक तक सीमित नक्सलवाद 14 जिला तक पहुँच गया, 2013 में मोदी नक्सलियों को अपना भाई बताते है और रमन सिंह नक्सलियों की शादी कराते हैं, नक्सलियों का समर्थन होने का कांग्रेस आरोप लगाते है। धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जीरम घाटी नक्सली हमले में हमने अपने वरिष्ठ नेताओं को खोया है। नक्सलियों से मिली दर्द का एहसास कांग्रेस से बेहतर कोई नहीं जानता। असल में भाजपा नक्सलियों का पोषक की तरह काम कर रही है। नक्सलवाद को खत्म करने की इच्छाशक्ति की कमी के चलते राज्य में नक्सलवाद बढ़ता गया। राज्य की आधी आबादी गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने मजबूर है, 50 लाख से अधिक पंजीकृत एवं अपंजीकृत युवा बेरोजगार है, 27 हजार महिलाये गायब है, रमन सरकार के रवैये से क्षुब्ध हताश 13 सौ से अधिक किसानों ने आत्महत्या कर लिया। बेरोजगार दिव्यांग योगेश साहू मुख्यमंत्री निवास के सामने रोजगार मांगते-मांगते आत्महत्या कर लिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *