October 28, 2024

सुशील आनंद का तंज : अमित शाह अपने गिरेबान में झांके , सूपा बोले तो बोले चलनी क्या बोल रही

0

अमित शाह संपत्ति हजारो गुना बढ़ाने का गुर छत्तीसगढ़ की गरीबो को भी बता दें : कांग्रेस

रायपुर/04 नवंबर 2018। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयानों पर कांग्रेस ने कड़ा प्रतिवाद किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा सुप बोले तो बोले चलनी क्या बोले अमित शाह के मुंह से राजनैतिक सुचिता की बाते शोभा नही देती। जिस व्यक्ति के ऊपर इशरतजहां से ले कर जज लोया मामलो में लगातार आरोप लगते रहे हो जिनके सहयोगियों के ऊपर गोधरा नर संहार के कलंक लगते रहे हो ऐसा व्यक्ति कांग्रेस नेताओं के ऊपर मिथ्या आरोप लगाने के पहले अपनी गिरेबान में झांके। अमित शाह को यह भी बताना चाहिए कि उन्हें गुजरात से न्यायालय ने तड़ीपार क्यो किया था? अमित शाह रकम हजारों गुना करने का जादू छत्तीसगढ़ के गरीब लोगों को भी बता दें किस मन्त्र से उनके पुत्र जय शाह ने अपनी रकम एक साल में हजारों गुना बढ़ा ली। अमित शाह यह मंत्र बता देते तो रमन राज में छत्तीसगढ़ में बेतहाशा बढ़ी गरीबी में कुछ कमी हो जाती। अमित शाह जी आजकल आपको शर्म की शिक्षा देने का बहुत शौक लगा है आपको छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के राज में हुए, झलियामारी दुराचार पर कृत्य क्यो नही आती जहां सरकारी आश्रमो में मासूम बच्चियो से महिनो दुराचार होते रहा। आपको बिलासपुर नसबन्दी कांड, रायपुर गर्भाशय कांड, बालोद नेत्र कांड पर शर्म क्यो नही आती ? अमित शाह जी छत्तीसगढ़ से रमन राज में 27000 से अधिक महिलाये लापता हो गई आपकी सरकार खोज नही पा रही आपको इसमे शर्म नही आती। छत्तीसगढ़ में 10 साल में कर्ज और नुकसान से 14000 किसानों ने आत्म हत्या कर लिया इसमे आपको शर्म क्यो नही आई। रमन राज में जीरम जैसा नरसंहार हो गया तब अमित शाह को शर्म क्यों नहीं आयी? जब रमन सिंह ने नक्सलियों को हमारे भाई का संबोधन दिया तब अमित शाह की शर्म कहां चली गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *