पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह से मिलने पहुंचे भाजपा नेता

0

मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल

अनूपपुर। प्रदेश के अंदर सत्ता परिवर्तन करने में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के भाजपा में शामिल होने के साथ ही जहां लगातार कांग्रेस पार्टी से कार्यकर्ता और पदाधिकारी टूटकर पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के मार्गदर्शन में भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं तो वही भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी पूर्व मंत्री बिसाहू लाल सिंह को पूरे सम्मान के साथ लगातार उनका स्वागत करने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह मरावी, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सैकड़ों लोगों के साथ पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के घर पहुंच कर उन्हें गुलदस्ता देते हुए उनका स्वागत किया और काफी देर तक राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की। इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ त्रिवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर जायसवाल, मनोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता बाबा खान अनूपपुर ग्रामीण मंडल के महामंत्री मानवेंद्र सिंह, सांसद प्रतिनिधि आशु सराफ, दीपक मिश्रा, भाजपा नेता पुष्पेंद्र जैन, दुर्गा सिंह, सचिन जायसवाल, सर्वेश पांडे, स्वप्निल पांडे, दिवाकर विश्वकर्मा, मोनू रुंगटा के अलावा सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी बिसाहूलाल सिंह से मुलाकात कर उन्हें पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने होने वाले उपचुनाव में उन्हें भारी बहुमत से विजय दिलाने का भरोसा दिया सभी कार्यकर्ताओं ने बिसाहूलाल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की बात कही भाजपा नेता नरेंद्र मरावी और गजेंद्र सिंह ने सैकड़ों लोगों के साथ पहुंचकर बिसाहूलाल सिंह का हौसला मजबूत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *