मध्यप्रदेश : फर्जी विडियो मामले में दिग्विजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज

0

भोपाल : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कथित फर्जी विडियो वायरल करने को लेकर भाजपा नेताओं ने अपराध शाखा में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार की रात को अपराध शाखा में एक शिकायत दर्ज कराई. इसमें कहा गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल पर रविवार की दोपहर को एक वीडियो डाला है. इस वीडियो के साथ लिखा है कि ‘मदिरालय खोल दिए पर मंदिरों और पूजा स्थलों पर लॉकडाउन. वाह रे मामा इतना पिलाओ के पड़े रहें.’

भाजपा नेताओ ने आरोप लगाया की यह कृत्य भाजपा की वर्तमान सरकार और मुख्यमंत्री चौहान की छवि को धूमिल करने के मकसद से किया गया है.

इधर दिग्विजय सिंह के खिलाफ FIR होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ उनके बचाव में उतर आये और उन्होंने ट्वीट कर कहा कि- ‘भाजपा सरकार प्रदेश में निरंतर कांग्रेस के नेताओं पर दमनकारी कार्यवाही कर, अपनी विद्वेष व दुर्भावना वाली सोच को प्रदर्शित कर रही है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *