सूइसाइड कर सकता है कोई कैसे पता लगाएं

0

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री अभी कुशल पंजाबी के सूइसाइड को भूली भी नहीं थी कि अब ऐक्ट्रेस सेजल शर्मा की आत्महत्या कर लेने की खबर ने सबको झकझोर कर रख दिया है। वहीं कुछ दिन पहले क्रिकेटर प्रवीण कुमार ने भी यह खुलासा कर सबको चौंका दिया था कि उनके मन में सूइसाइड का ख्याल आया था और उन्होंने इसके लिए बंदूक तक ले ली थी। इन सभी केस में सूइसाइड के ख्याल के पीछे डिप्रेशन बड़ी वजह रही। किसी के लिए डिप्रेशन का कारण पर्सनल रहा तो किसी के लिए करियर में मिल रही असफलता।

WHO की रिपोर्ट की मानें तो दुनिया में हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या करता है। डिप्रेशन और सूइसाइड का ख्याल लिए व्यक्ति आपके आसपास भी हो सकता है ऐसे में उसकी मदद करने के लिए आपका भी इनसे जुड़े लक्षणों का जानना जरूरी है।

डिप्रेशन के लक्षण
1. हर समय निराशा और असहाय महसूस करना व खुद की आलोचना करते रहना।
2. किसी भी चीज में रुचि नहीं ले पाना।
3. हमेशा थका हुआ या कमजोरी महसूस करना।
4. भूख नहीं लगना और वजन गिरते जाना।
5. नींद नहीं आना या बहुत ज्यादा नींद आना।
6. सोशल सर्कल में ऐक्टिव नहीं रहने की इच्छा।
7. छोटी-छोटी बात पर या फिर हर समय इरिटेट या गुस्सा महसूस करना।
8. मूड में बहुत तेजी से उतार-चढ़ाव आना।
9. शराब, ड्रग्स जैसे नशे में चूर रहना।
10. किसी भी चीज पर ध्यान लगाने या याद रखने में परेशानी आना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *