कैलाश विजयवर्गींय खुद तय करें वे किसके नेता बने रहना चाहते हैं : मुख्यमंत्री

0

भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि कैलाश विजयवर्गीय को खुद तय करना है कि वह भारतीय जनता पार्टी के नेता बने रहना चाहते हैं या माफियाओं के। मुख्यमंत्री ने यह बातछिंदवाड़ा में पत्रकारों  से चर्चा में कही। वह वहां दो दिन के दौरे पर पहुंचे। इससे पहले उन्होंने सतना में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूरिया का संकट प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा पैदा किया गया है। उनकी गलत नीतियों के कारण किसान परेशान हो रहे हैं। उन्होंने महात्मा गांधी जी के 150वीं जयंती पर कहा कि युवा पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों से अवगत होने की बेहद जरूरत है।

 'सभी किसानों को ऋण माफ होगा'
इससे पहले सतना के बीटीआई मैदान में आयोजित संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी किसानों का कृषि ऋ ण माफ किया जाएगा। उन्होंने नागरिक संशोधन अधिनियम (सीएए) पर केन्द्र की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि संविधान संशोधन बिल जनता को परेशान करने वाला कानून है। केन्द्र सरकार इस कानून के जरिए आप से हिन्दू होने का प्रमाण मांगेगी और जो लोग प्रमाण नहीं दे पायेंगा, उन्हें शरणार्थी शिविरों में भेज दिया जाएगा।
उन्होंने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को महज घोषणायें करने वाली सरकार बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों और बेरोजगारों के संबंध में सोचती तक नहीं थी, लेकिन अब प्रदेश में काम करने वाली सरकार है। हमारी सरकार ने एक साल के भीतर बहुत काम किए हैं। उन्होंने जिले के कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *