असत्य पर हुई सत्य की विजय, हुआ रावण का अंत…

0

जोगी एक्सप्रेस 

अनूपपुर/विवेकनगरदेशभर में आज शनिवार को दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक दशहरा पर्व पर भगवान श्रीराम ने रावण का अंत कर बुराइयों को खत्म किया। श्रीराम ने रावण के पुतले को आग लगाकर दहन किया। इसी कड़ी में कोयलांचल के विवेकनगर कॉलोनी में श्री दुर्गा उत्सव पूजा कमेटी के तत्वावधान में ग्राउंड मैदान में भगवान श्रीराम ने युद्ध के बाद बुराई का प्रतीक रावण का अंत किया। इस दौरान भगवान श्रीराम का राज तिलक भी किया। श्री दुर्गा उत्सव कमेटी के आर जी पटेल अध्यक्ष, लालमणि शुक्ला, एन के सरावगी, प्रकाश श्रीवास्तव, संतोष यादव उपसरपंच, पंकज जैन, राजेश पांडेय, अनिल पाठक, विजय सोनी, भानु प्रताप साहू ‘पत्रकार’, ओमप्रकाश साहू, हीरालाल कश्यप, पप्पू राजभर, प्रदीप गुप्ता, गोविंदा कुर्रे आदि लोगों का सहयोग रहा। वहीं घरो में भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में पूजा-अर्चना के साथ हथियार पूजन भी किया गया।

रिपोर्टर :भानु प्रताप साहू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed