अर्चना पूरन सिंह क्यों दिखती हैं हमेशा जवान : कपिल शर्मा

0

छोटे परदे पर कपिल शर्मा शो छाया हुआ है। इस हफ्ते कपिल शर्मा के साथ अनिल कपूर और अरसद वारसी दिखेंगे। तीनों दर्शकों के साथ जमकर मस्ती करते हुए दिखेंगे।

कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक विडियो शेयर किया है। इस विडियो हम देखते हैं कि कपिल शर्मा और अनिल कपूर के साथ हैं। इसमें कपिल अर्चना पूरन सिंह की खिंचाई करते दिख रहे हैं।

कपिल शर्मा चुटिले अंदाज में कहते हैं कि 'सब कहते हैं कि अनिल कपूर सर हमेशा जवान दिखते हैं। इसके पीछे का कारण मुझे मालूम है। अनिल सर हर रोज 4 बजे सुबह उठते हैं। अर्चना जी भी सुबह 4 बजे उठती हैं। वह भी हमेशा जवान दिखती हैं।' आगे कपिल कहते हैं कि सुबह 4 बजे उठते ही अर्चना जी पहला काम करती हैं कि अपने बाल डाई कर लेती हैं। इस पर सब ठहाके लगाकर हंसते हैं।

हालांकि, इस पर अर्चना नाराज नहीं होती हैं और वह भी खुलकर हंसती हैं। कपिल बताते हैं कि 62 साल के अनिल कपूर सुबह उठते हैं और व्यायाम करते हैं। यही उनके जवां होने के राज हैं।

ध्यान रहे कि कपिल शर्मा जल्द ही पिता बनने वाले हैं। उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ प्रेग्नेंट हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर में वह पिता बन जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *