सीएम ने प्रदेशवासियों को गुरुनानक देव के 550 वे जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएं

0

भोपाल
गुरुनानक देव के 550 वे प्रकाश पर्व पर आज मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भोपाल के हमीदिया रोड स्थिति नानकसर गुरुद्वारा साहिब पर मत्था टेका । इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश के उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं प्रकाश पर्व पर आज प्रदेश के सभी शासकीय भवनों पर लाइटिंग कर रोशन किया जाएगा।

ग्वालियर और खरगौन शहर के एक-एक चौहारे का नाम भी आज से गुरुनानक चौक रखा जाएगा। गुरुदारा में मत्था टेकने और दर्शन करने के साथ ही करीब 15 मिनट सत्संग में बिताये।

सीएम ने मीडिया से चर्चा में प्रदेशवासियों को गुरुनानक देव के 550 वे जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरुनानक देव महाराज सद्भाव और मानवता के प्रतीक है, वह किसी कौम के नहीं है, किसी देश के नहीं हैं, गुरुनानक देश महाराज पूरे संसार के हैं।

उन्होंने दिशा दी है वह हमारी संस्कृति का बहुत बड़ा अंग है। सच्ची मानवता का संदेश उन्होंने दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्री पीसी शर्मा, सीएम के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा भी विशेष रूप से मौजूद थे।  इस मौके पर मुख्यमंत्री कमलनाथ का सिख समाज ने शाल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *