गांधी जयंती पर बापू को दी गई श्रद्धांजलि

0

बिरसिंहपुर पाली– (तपस गुप्ता)राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वी जयंती के अवसर पर बिरसिंहपुर पाली में विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन राजनैतिक दलों के द्वारा किया गया। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र जगवानी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों को फल और मिठाइया बांटी गई। भाजपा नेताओं ने इस अवसर पर तहसील कार्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण भी किया। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष रामधनी प्रधान बीजेपी नेता राजकुमार अग्रवाल विद्यादर्शन वासवानी प्रदीप सोनी ब्रजेश तिवारी विष्णु विश्वकर्मा प्रेमचन्द्र गुप्ता राजेश यादव राकेश पाण्डेय पंकज सिंह अरविंद गुप्ता रत्नाकर सिंह संतोष शुशील द्विवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।

कांग्रेसियों ने किया बापू को याद

गांधी जी के जयंती अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालबहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसजनों द्वारा गांधी जी के चित्रपट पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया गया साथ ही वृद्धजनो का सम्मान माला पहनाकर व श्री फल भेंटकर किया गया। गौरतलब है कि गांधी जयंती पर कांग्रेस कमेटी के द्वारा संगोश्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता प्रमोद उपाध्याय जानकी मिश्रा प्रीतम पाठक अमर बहादुर सिंह राम सिंह बघेल मोबिन खान पार्षद सिया बाई बलराम प्रजापति मुन्नी बाई सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *