संतोषी माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब

0

*श्रद्धा के बोये गए जवारे*


बिरसिंहपुर पाली(तपस गुप्ता) नगर के वार्ड 14 दफाई कालोनी के समीप गंजराधाम में स्थित माता सन्तोषी के दरबार मे चैत्र नवरात्र रामनवमी पर्व के दौरान भक्तों की भीड़ माता को जल अर्पित करने पहुँच रही है। सुबह से माता सन्तोषी के दरबार मे लोग पूजा अर्चना के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान के लिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। उल्लेखनीय है कि गंजराधाम में स्थित मां सन्तोषी का मंदिर शक्तिपीठ के नाम से जाना जाता है। यहाँ साल में दो बार नवरात्र के दौरान भक्तों द्वारा मन्नत अनुसार मनोकामना जवारे कलश की स्थापना की जाती है जिसे नवमी को जवारा जुलुश निकालकर पूरे नगर भ्रमण उपरांत विसर्जित किया जाता है। पाली नगर में स्थित संतोषी माता मंदिर प्रांगण में भगवान सीताराम हनुमान जी शनिदेव सहित अन्य देवताओं की प्रतिमा स्थापित है जो यहाँ दर्शन लाभ देते है। गंजरा के तट में स्थापित यह मंदिर एक रमणीय स्थल के रूप में विख्यात है जहां प्राकृतिक जल श्रोत का भंडार है। कहा जाता है कि नगर का जल स्तर भले ही कम हो जाये पर यहाँ के जलश्रोत में बारह महीने एक बराबर पानी उपलब्ध रहता है। बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नहाने की व्यवस्था बनी हुई है।


*होता है प्रसाद वितरण*
माता संतोषी के दरबार मे सुबह और शाम को पूजा आरती के पश्चात विशेष प्रसाद का वितरण किया जाता है जिसे लेने के लिए भक्तों की कतारें लगती है। मानता है कि माता संतोषी के दरबार मे जो भी भक्त श्रद्धा के साथ मुरादे मांगता है माता उसकी सभी मनोकामना की पूर्ति करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *