Breking:होली में चली भाजपा विधायक पर गोली , पार्टी कार्यालय में होली के दौरान मारी गोली

0

लखीमपुर के भाजपा विधायक योगेश वर्मा को होली के दौरान पार्टी कार्यालय में होली के हर्षोल्लास के बीच गोली मार दी गई। गोली उनके पैर में लगी। इसके बाद वहां अफरातफरी मच गई। मामले की पुष्टि करते हुए यह जानकारी एसपी लखीमपुर, पूनम ने दी है।वहां मौजूद लोगों उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक वह खतरे से बाहर हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जांच चल रही है।योगेश वर्मा लखीमपुर सदर से भाजपा के विधायक हैं। घटना दोपहर बाद हुई है। गोली किसने चलाई अभी तक पता नहीं चल पाया है। फिलहाल सदर विधायक तुलसी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।इस मामले में डीएम लखीमपुर एस सिंह ने बताया कि, लखीमपुर सदर विधायक योगेश वर्मा पार्टी कार्यालय में कुछ लोगों के साथ मीटिंग कर रहे थे, इसी दौरान उनसे बहस हो गई। जिसके बाद उन्हें गोली मार दी गई। वह खतरे से बाहर हैं, लेकिन वह अभी सदमे की स्थिति में हैं और अभी बयान देने में असमर्थ है। जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *