प्रधानमंत्री के 8 साल के कार्यकाल को लेकर महिला मोर्चा बरगवांअमलाई नगर परिषद के लेबर कॉलोनी में महिलाओं ने किया जनसंवाद

0

अनूपपुर बरगवां अमलाई मोदी सरकार के “8 साल : सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण ” कार्यक्रम । भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 8 वर्ष 30 मई 2022 को पूरे होने के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला अनूपपुर के द्वारा अनूपपुर ग्रामीण मंडल में लेबर कॉलोनी सोडा फैक्ट्री बरगवां मैं चौपाल बैठक का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमे समस्त भाजपा महिला मोर्चा अनूपपुर ग्रामीण मंडल की पदाधिकारी कार्यकर्ता बहने जनप्रतिनिधि,भाजपा कार्यकर्ता ,लेबर कॉलोनी बरगवां के माताएं बहने पुरुष उपस्थित रहे । आज के इस चौपाल बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष विमला पांडे जी के द्वारा की गई तथा मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में श्री राम नारायण उरमलिया जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रश्मि खरे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 वर्ष के सुशासन एवं गरीब कल्याण एवं अनेक जनहितकारी एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रकाश डाला गया तथा उपस्थित सभी जन सामान्य को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति विश्वास एवं समर्थन देने के लिए हृदय से धन्यवाद दिया गया। चौपाल बैठक के अंत में उपस्थित सभी जन सामान्य को मंडल उपाध्यक्ष महिला मोर्चा विमला पांडे द्वारा आभार प्रदर्शन एवं धन्यवाद प्रेषित किया गया।
महिला मंडल उपाध्यक्ष विमला पाण्डेय जी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिला कार्यसमिति सदस्य आशा टावरी,रीना यादव मंडल,मुन्नी बैगा,वरिष्ठ कार्यकर्ता रामनारायण उर्मलिया जी,संदीप मिश्रा जी, महामंत्री यदुराज पनिका जी,,श्री अजय सिंह जी मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा ,श्री संदीप पुरी जी जिला कार्य समिति सदस्य,विवेक पाण्डेय जी मंडल महामंत्री किसान मोर्चा ,प्रताप धनेजा जी आदि अतिथि मंचासीन रहे।
अंकित पाल ,संजय मिश्र ,रवि मिश्रा,प्यारेलाल,अमित गुप्ता,मनोहर चौहान,धीरज पनिका ,निर्मल,लक्ष्मण,दिनेश,महेश,दिलीप,भीष्म चौहान ,अंकाश,सूरज,परम दास ,राम किशोर ,वीरू,भागीरथ,पप्पू राठौर आदि कार्त्यकर्ताओं की माजूदगी रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *