दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP को मजबूती देंगे यूपी, बिहार के ये बड़े नेता

0
1579104945.jpg

नई दिल्ली 
दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के साथ उत्तर प्रदेश और बिहार के प्रमुख नेता भी ताकत झोकेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करीब 24 सभाएं करेंगे। दिल्ली के बाहर के नेताओं में सबसे बड़ा नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। 

योगी आदित्यनाथ के लगभग 12 सभाएं करने की संभावना है। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे। दिल्ली में बिहार, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड से आकर बसे मतदाताओं की बड़ी संख्या को देखते हुए भाजपा इन राज्यों के प्रमुख नेताओं को संपर्क से लेकर प्रचार तक में उपयोग कर रही है। इन तीनों राज्यों के कई कार्यकर्ता पहले ही दिल्ली आ चुके हैं। ये कार्यकर्ता दिल्ली के स्थानीय नेतृत्व के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। 

उत्तर भारत के साथ भाजपा के दक्षिण भारत के कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश व तेलंगाना के नेता भी चुनाव प्रचार में रहेंगे। दिल्ली में इन राज्यों के भी काफी मतदाता हैं। अन्य राज्यों के लगभग 12 प्रमुख नेता भी चुनाव प्रचार व चुनाव संपर्क करेंगे। 

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के मुफ्त बिजली, पानी व डीटीसी में महिलाओं को मुफ्त यात्रा के बाद बदले माहौल में भाजपा घर-घर संपर्क व विभिन्न राज्यों के नेताओं के जरिये मतदाताओं को अपने पक्ष में लाने की कोशिश कर रही है। पिछली बार की करारी हार के बाद पार्टी ज्यादा सतर्क है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *