February 3, 2026

मंत्री सचिन यादव की अध्यक्षता में होगी “एग्री स्टार्ट-अप्स” कार्यशाला

0
15-1.jpg

 भोपाल

किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री  सचिन यादव की अध्यक्षता में 4 दिसम्बर को सुबह 10:30 बजे आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का विषय 'एग्री स्टार्ट-अप्स : रोल ऑफ इनोवेशन एण्ड टेक्नोलॉजी इन को-ऑपरेटिव डेव्हलपमेंट इन इंडिया' है।

राज्य सहकारी प्रबंधन संस्थान द्वारा भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय एवं राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद के निर्देशन में कार्यशाला आयोजित की जा रही है। कार्यशाला में आयुक्त एवं पंजीयक, सहकारिता डॉ. एम.के. अग्रवाल, चीफ जनरल मैनेजर, नाबार्ड  एस.के. बंसल तथा सचिव, राष्ट्रीय सहकारी प्रशिक्षण परिषद्  मोहन कुमार मिश्रा शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed