सोहागपुर में कोयला मजदूर पंचायत (HMS) का प्रतिनिधि सम्मेलन संपन्न, JBCCI-12 के अविलंब गठन, मेडिकल अनफिट, संडे PHD, बोनस सहित ज्वलंत मुद्दों पर गरजी मजदूरों की आवाज, SECL मुख्यालय पर धरना के बाद चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय

धनपुरी एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र मे कोयला मजदूर पंचायत (एच एम एस) का प्रतिनिधि सम्मेलन 11 नवंबर को सोहागपुर क्षेत्र में संपन्न हुआ। सम्मेलन में कोयला मजदूरों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर जोरदार आवाज उठी और प्रबंधन को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
सम्मेलन के मुख्य अतिथि हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कोयला मजदूर पंचायत (एच एम एस) के अध्यक्ष श्री रेशम लाल यादव रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भी श्री रेशम लाल यादव ने की। संचालन श्री किशोरी मोहन सिंह, उपाध्यक्ष कोयला मजदूर पंचायत ने किया।
इन नेताओं ने किया संबोधित
सम्मेलन को महामंत्री विनय सिंह, उपमहामंत्री व कोल इंडिया सेफ्टी कमेटी सदस्य श्री अख्तर जावेद उस्मानी, श्री सुनील पांडे हसदेव क्षेत्र, श्री ए विश्वास कोरबा क्षेत्र, श्री गजेन्द्र सिंह तवर, कोरबा क्षेत्र, श्री एस सी मंसूरी, श्री अनिरुद्ध सिंह गेवरा, श्री संजय सिंह, श्री एस डी त्रिपाठी दीपका क्षेत्र, श्री बसंत कुमार कुसमुंडा क्षेत्र, श्री कमलेश सिंह चिरमिरि क्षेत्र, श्री शिव नारायण मिश्र सोहागपुर क्षेत्र, श्री डा. एन एल पटेल, श्री विजय पटेल जोहिला क्षेत्र, गजेंद्र आदि ने संबोधित किया।

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि कोयला मजदूर देश की ऊर्जा की रीढ़ हैं, लेकिन उनके हक के मामले में लगातार उपेक्षा हो रही है। अब सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा, ठोस निर्णय चाहिए।
- अख्तर जावेद उस्मानी ने रखे ज्वलंत मुद्दे
श्री अख्तर जावेद उस्मानी ने विस्तार से कोयला मजदूरों की ज्वलंत मुद्दों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, लेकिन प्रबंधन गंभीरता नहीं दिखा रहा है।
मुख्य मुद्दों में शामिल रहे –
- JBCCI-12 का अविलंब गठन – ज्वाइंट बाईपार्टाइट कमेटी फॉर कोल इंडस्ट्री के 12वें वेतन समझौते का गठन जल्द किया जाए, ताकि मजदूरों को उनका हक समय पर मिल सके।
- मेडिकल अनफिट पूर्व की भांति जारी करने – मेडिकल अनफिट की सुविधा पूर्व की भांति जारी की जाए, ताकि बीमार और असमर्थ मजदूरों को राहत मिल सके।
- संडे PHD के दिल ड्यूटी देने – खदानों में उत्पादन कार्य चालू रहने पर सभी कामगारों को संडे पी.एच.डी. के दिल ड्यूटी दी जाए।
- स्थानांतरण नीति का पालन – कोल इंडिया के स्थानांतरण पॉलिसी के तहत ही एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र स्थानांतरण हो। मनमाने स्थानांतरण पर रोक लगे।
- ठेका श्रमिकों को HPC दर से भुगतान -* ठेका श्रमिकों को एच पी सी डरा से भुगतान किया जाए।
*6. सभी ठेका कामगारों एव एसईसीएल के रिटायर्ड कर्मचारियों को बोनस का भुगतान -एवं सभी ठेका कामगारों को बोनस का भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
- भू-विस्थापितों के लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण – भू-विस्थापितों के लंबित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जाए, ताकि विस्थापित परिवारों को न्याय मिल सके।
विभिन्न क्षेत्रों के मुद्दों पर भी चर्चा
इसके अतिरिक्त विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। सोहागपुर, हसदेव, कोरबा, गेवरा, दीपका, कुसमुंडा, चिरमिरि, जोहिला सहित सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं।
सम्मेलन में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इन मुद्दों को लेकर एसईसीएल मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन के पश्चात चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी।
मजदूरों में दिखी एकजुटता
सम्मेलन में मौजूद सैकड़ों मजदूरों ने एकजुटता दिखाते हुए कहा कि यह लड़ाई किसी एक क्षेत्र की नहीं, बल्कि पूरे कोयला मजदूर परिवार की है। सभी को एक मंच पर आकर अपने हक के लिए खड़ा होना होगा।
अंत में अध्यक्ष श्री रेशम लाल यादव ने कहा कि कोयला मजदूर पंचायत (HMS) हमेशा मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। प्रबंधन को मजदूरों की मांगों को गंभीरता से लेना होगा, नहीं तो आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।