धनपुरी-बुढ़ार वासियों को SECL सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बी.के. जेना का तोहफा सोहागपुर क्षेत्र रीजनल वर्कशॉप के कारीगरों ने अपनी लगन और मेहनत से तैयार की भव्य खनिक सम्मान प्रतिमा 17 तारीख को कलेक्टर पार्थ जायसवाल करेंगे उद्घाटन

- धनपुरी-बुढ़ार वासियों को SECL सोहागपुर क्षेत्र की ओर से एक अनमोल सौगात मिलने जा रही है। SECL सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बी.के. जेना साहब की ओर से बुढ़ार को भव्य खनिक सम्मान प्रतिमा का तोहफा दिया गया है। इस प्रतिमा का उद्घाटन आगामी 17 तारीख को कलेक्टर पार्थ जायसवाल के करकमलों से बुढ़ार के प्रवेश द्वार पर किया जाएगा।
यह प्रतिमा बुढ़ार के प्रवेश द्वार पर NH-43 पर नॉर्दर्न पेट्रोल पंप के पास स्थापित की जा रही है। जहां से बुढ़ार में प्रवेश होता है, वहीं अब खनिकों के सम्मान का प्रतीक सबको नजर आएगा।
सोहागपुर क्षेत्र रीजनल वर्कशॉप के कारीगरों की मेहनत का नतीजा
इस खनिक सम्मान प्रतिमा को SECL के रीजनल वर्कशॉप सोहागपुर क्षेत्र के कुशल कारीगरों ने बड़ी ही लगन और मेहनत से तैयार किया है। रीजनल वर्कशॉप के इंचार्ज डॉ. ऐहतेशाम हुसैन सिद्दीकी* के मार्गदर्शन और सहयोग से कारीगरों की टीम ने दिन-रात मेहनत कर इस प्रतिमा को भव्य स्वरूप दिया है।

ये हैं खनिक सम्मान प्रतिमा के कारीगर
प्रतिमा को तैयार करने में जिन कारीगरों ने अपनी कला और मेहनत दिखाई, उनके नाम हैं –
- डॉ. ऐहतेशाम हुसैन सिद्दीकी रीजनल वर्कशॉप इंचार्ज
- अजय द्विवेदी फिल्टर प्लांट इंचार्ज
- किशन लाल राठौर फोरमैन इंचार्ज
- कृष्ण गोपी विश्वकर्मा
- इन्द्रजीत विश्वकर्मा
- संजीव सिंह
- सुल्तान अली
- तारकेश्वर विश्वकर्मा
- मोहम्मद इकबाल
- सलमान खान
इन सभी कारीगरों ने अपनी लगन और मेहनत के दम पर इस प्रतिमा को तैयार किया है यह प्रतिमा उनकी कारीगरी का जीवंत प्रमाण है बुढ़ार वासियों के लिए यह गर्व की बात है कि उनके शहर की पहचान बनने वाली प्रतिमा को इन्हीं स्थानीय कुशल हाथों ने गढ़ा है
खनिकों के पसीने को नमन
धनपुरी-बुढ़ार और पूरा कोयलांचल क्षेत्र मेहनतकश खनिकों और श्रमिकों की मेहनत से पहचाना जाता है खनिक सुबह अंधेरे में खदान में उतरते हैं और अपनी जान जोखिम में डालकर कोयला निकालते हैं, जिससे देश के घर-घर में उजाला पहुंचता है। यह प्रतिमा उन्हीं कर्मठ श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और संघर्ष को सम्मान और नमन है
नगर परिषद बुढ़ार की अध्यक्षा शालिनी सरावगी ने कहा कि प्रयास है कि बुढ़ार में प्रवेश करते ही लोगों को अपने शहर की पहचान, गौरव और श्रमिकों के योगदान का एहसास हो

सौंदर्यीकरण भी होगा भव्य
नगर पंचायत अध्यक्षा शालिनी सरावगी ने कहा है कि प्रतिमा स्थल पर ग्रास लगाई जाएगी, आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था होगी और प्रतिमा के चारों ओर सुंदर बॉर्डर तैयार किया जाएगा, जिससे इसका स्वरूप और भव्य दिखाई देगा। रात के समय लाइटिंग में यह प्रतिमा और भी आकर्षक लगेगी
बुढ़ार वासियों में गर्व और खुशी
प्रतिमा के लोकार्पण को लेकर बुढ़ार वासियों में गर्व और खुशी का माहौल है लोगों का कहना है कि SECL सोहागपुर क्षेत्र की ओर से मिला यह तोहफा हमेशा याद रखा जाएगा। यह सिर्फ एक प्रतिमा नहीं, बल्कि खनिकों के सम्मान का प्रतीक है
नगर परिषद अध्यक्षा शालिनी सरावगी ने इस कार्य के लिए SECL सोहागपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक बी.के. जेना और SECL सोहागपुर क्षेत्र की पूरी टीम, रीजनल वर्कशॉप के इंचार्ज डॉ. ऐहतेशाम हुसैन सिद्दीकी, अजय द्विवेदी फिल्टर प्लांट इंचार्ज एवं उनकी पूरी कारीगर टीम तथा नगर परिषद बुढ़ार की समस्त टीम का आभार व्यक्त किया
उन्होंने बुढ़ार-धनपुरी के सभी नागरिकों से 17 तारीख को लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहर के इस गौरव और श्रमिक सम्मान के प्रतीक का हिस्सा बनने की अपील की है।