December 5, 2025

21 जनवरी को लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

0
grahan

नई दिल्ली : कहा जाता है कि जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य जब एक ही लाइन में आ जाते हैं और जब चांद पर पृथ्वी की प्रच्छाया पड़ती है तब चंद्रग्रहण होता है। इस बार 21 जनवरी को साल 2019 का पहला चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) लगने वाला है।

इस बार चंद्रमा की राशि कर्क में यह ग्रहण बन रहा है। कर्क जलीय राशि है जिस कारण जल तत्व में हलचल रहेगी। आने वाले सोमवार को पड़ने वाला ग्रहण मध्य प्रशांत महासागर, उत्तरी/दक्षिणी अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। वैज्ञानिकों ने इसे सुपर ब्लड मून (Super Blood Moon) का नाम दिया है।

भारतीय समयानुसार ये चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होगा और तकरीबन 1 घंटा यानि 11.12 बजे तक रहेगा। वहीं ग्रहण से पहले सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाता है। इस लिहाज़ से सूतक 20 जनवरी की रात 9 बजे से ही शुरु हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *