व्यवसाय के साथ समाजसेवा में भी पहचान बनाने वाले आसिफ हुसैन का 33वां जन्मदिवस धूमधाम से मना

0
20260902_210418

नगर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष मोहम्मद साबिर ने गुलदस्ता भेंट कर दी मुबारकबाद, युवाओं और शुभचिंतकों ने दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की


इंट्रो

धनपुरी में भाईचारे की महफिल, आसिफ हुसैन के जन्मदिन पर उमड़ा स्नेह
धनपुरी। कोयलांचल की पहचान सिर्फ कोयले की खदानों से नहीं, बल्कि यहां की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे से भी है। इसकी खूबसूरत मिसाल प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी आसिफ हुसैन उर्फ गोलू भाई के 33वें जन्मदिवस समारोह में देखने को मिली। शुभकामनाएं देने के लिए मित्रों, युवाओं और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों का तांता लगा रहा। नगर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष मोहम्मद साबिर ने गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय मुबारकबाद दी और आसिफ हुसैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रीतिभोज के साथ समारोह खुशियों और अपनत्व के रंग में रंग गया।

धनपुरी(दैनिक जय संगवारी )कोयलांचल नगरी धनपुरी की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत परंपरा एक बार फिर उस समय जीवंत दिखाई दी, जब नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं समाजसेवी आसिफ हुसैन उर्फ गोलू भाई का 33वां जन्मदिवस उत्साह, आत्मीयता और उमंग के साथ मनाया गया। जन्मदिवस के अवसर पर नगर के युवाओं, व्यापारिक जगत से जुड़े लोगों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किए तथा दिली मुबारकबाद पेश कर उनके स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिवस समारोह में नगर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष मोहम्मद साबिर ने विशेष रूप से पहुंचकर आसिफ हुसैन को गुलदस्ता भेंट किया और आत्मीय अंदाज में जन्मदिन की मुबारकबाद दी। मोहम्मद साबिर ने कहा कि आसिफ हुसैन केवल एक सफल व्यवसायी ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे युवा हैं, जिनके व्यवहार में अपनापन और व्यक्तित्व में समाज के प्रति जिम्मेदारी का भाव दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि धनपुरी की पहचान केवल कोयले और उद्योगों से नहीं, बल्कि यहां की साझा संस्कृति, भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब से भी है। ऐसे अवसर सामाजिक एकता की इस खूबसूरत परंपरा को और मजबूत करते हैं।
मोहम्मद साबिर ने आसिफ हुसैन के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन का वास्तविक सौंदर्य केवल व्यक्तिगत सफलता में नहीं, बल्कि अपनी खुशियों को समाज और अपने लोगों के साथ साझा करने में है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आसिफ हुसैन आने वाले वर्षों में व्यवसाय के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करने के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।


समारोह के दौरान मौजूद युवाओं और मित्रों ने आसिफ हुसैन के व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि उनका सहज व्यवहार और मित्रवत स्वभाव उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बनाता है। जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित प्रीतिभोज में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और आत्मीयता के साथ खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर कोयला ट्रांसपोर्टर मोहम्मद शब्बीर, मोहम्मद रमजान (मोलई भाईजान), मोहम्मद इरशाद, वरिष्ठ पत्रकार अतीक खान,तबरेज खान, मोहम्मद शकील,सोमू खान, नौशाद खान, राजा खान, नासिर कडू, यूसुफ खान, रुस्तम खान, मोहम्मद इल्म उर्फ इलू, मोहम्मद यूसुफ, मनचला उर्फ मोहम्मद हामिद, जावेद कुरैशी, अकरम कुरैशी, फैज कुरैशी, मोहम्मद इमरान फूफा, सनी खान, शाहरुख खान, अरुण सिंह, संतोष टोनी, रोहित एवं सुनील सहित बड़ी संख्या में मित्रों एवं शुभचिंतकों ने आसिफ हुसैन को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मुबारकबाद पेश की।
जन्मदिवस समारोह ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि धनपुरी की मिट्टी में आज भी मोहब्बत, भाईचारे और सांस्कृतिक समरसता की जड़ें गहरी हैं। व्यक्तिगत खुशियों को सामूहिक उत्सव में बदलने की यह परंपरा नगर की सामाजिक विरासत को और समृद्ध करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed