पत्रकार हितों की आवाज को मिलेगी नई मजबूती

0
8194107

मध्य प्रदेश पत्रकार संघ के शहडोल जिला अध्यक्ष बने जमीलुर्रहमान
शहडोल। मध्य प्रदेश पत्रकार संघ ने संगठन का विस्तार करते हुए दैनिक उत्प्रेरक टाइम्स के सहायक संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार जमीलुर्रहमान को शहडोल जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश संगठन सचिव अजय जायसवाल के निर्देश पर संभागीय अध्यक्ष कमलेश दहिया ने उनकी नियुक्ति की।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष जमीलुर्रहमान ने अपनी नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का गठन करेंगे। उनका प्रयास रहेगा कि जिले के सक्रिय, युवा एवं कर्मठ पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाए तथा पत्रकारों के हितों और उनकी समस्याओं को मजबूती से उचित मंच पर उठाया जाए।
जमीलुर्रहमान पिछले एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इस दौरान उन्होंने जनहित एवं राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को अपनी लेखनी के माध्यम से प्रमुखता से उठाया है। पत्रकारिता के प्रति उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उन्हें संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।


उनकी नियुक्ति की खबर से जिले के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं इष्ट-मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन पत्रकारों के हितों के लिए प्रभावी एवं सार्थक कार्य करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *