October 23, 2024

8 वर्ष से फरार स्थाई वारन्टी गिरफ्तार 

0
बिरसिंहपुर पाली(तपस गुप्ता)  जिले के पुलिस कप्तान डॉ असित यादव के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी राजेश मिश्रा के मार्गदर्शन में पाली पुलिस ने प्रकरण क्र 06/10 धारा 498,294,323 ताहि अपराध के स्थायी वारण्टी मुबारक शाह पिता खालिक शाह उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम देवरा थाना जयसिंहनगर जिला शहडोल को ग्राम देवरा से गिरफ्तार किया है। बताया गया है कि आरोपी लम्बे समय से पुलिस को चकमा देता था। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक एस बी सिंह,सहायक उप निरीक्षक शशि कुमार द्विवेदी प्रधान आरक्षक  संदीप शुक्ला आरक्षक अभिषेक शर्मा चंद्रशेखर यादव चालक आरक्षक नेहरू तिलगाम की भूमिका उल्लेखनीय रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *