October 23, 2024

पूर्ण सेटअप के साथ चिरमिरी तहसील जल्द ही प्रभाव में होगी :विधायक श्याम बिहारी

0

चिरमिरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र अनुपूरक बजट 2018-19 में प्रदेश के मुखिया डाॅ रमन सिंह के द्वारा चिरमिरी तहसील के पूर्ण सेटअप की मंजूरी प्रदान पूर्ण अधोसंरचना प्रदान किया गया है।
क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुखिया डाॅ रमन सिंह ने अपनी घोषणा के अनुरूप चिरमिरी तहसील की सौगात क्षेत्र वासियों को 1 जुलाई से प्रदान की है। साथ ही उसके पूर्ण सेटअप के लिए विधानसभा के मानसून सत्र में अनुपूरक बजट में पूर्ण सेटअप की स्वीकृति प्रदान कर दी है। जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नायब नाजीर/केशियर/सहायक ग्रेड 2, सहायक नायब नाजिर/सहायक ग्रेड 3, बासिल बाकी नवीस/सहायक ग्रेड 2, सहायक वासिल बाकी नवीस/सहायक ग्रेड 3, वाचक तहसीलदार/सहायक ग्रेड 3, स्अेनो टायपिस्ट, कानूनगो/सहायक ग्रेड 2, कानूनगो/सहायक ग्रेड 2, भृत्य, वाहन चालक के एक-एक पद की सहित सहायक ग्रेड 3 के दो पदो की स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। साथ ही नवीन भवन निर्माण गोदरीपारा में निर्माण करने का प्रावधान किया गया है। श्री जायसवाल ने आगे कहा कि क्षेत्रवासियों के बीच कई तरह के भ्रम कई प्रकार से अर्नगल भ्रांतियां विभिन्न लोगों के द्वारा फैलाने का कार्य किया जा रहा था, जिस पर अब विराम लगेगा। संपूर्ण सेटअप के साथ चिरमिरी तहसील अब कार्य करेगी। साथ ही तहसील भवन निर्माण का कार्य भी जल्द ही स्वीकृति पश्चात शुरू कर दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *