कांग्रेस के ऊर्जावान एवं निष्ठावान नेता ओंकार सिंह को मिली मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष अमलाई की बड़ी जिम्मेदारी

0
Screenshot_20260509-190804_WhatsAppBusiness


✍️अतीक खान
धनपुरी(जोगी एक्सप्रेस )मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन ने एक बार फिर युवा, सक्रिय और जमीनी नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए मृदभासी मिलनसार ओंकार सिंह को पुनः मंडलम कांग्रेस कमेटी अमलाई के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल व्याप्त है।
यह नियुक्ति मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेश संगठन मंत्री संजय कामले द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष अजय अवस्थी के अनुमोदन पर की गई।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय ओंकार सिंह युवा नेतृत्व के रूप में लगातार अपनी मजबूत पहचान बना चुके हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें कांग्रेस के भरोसेमंद एवं कद्दावर नेताओं में शुमार किया जाता है। जनता के बीच उनकी गहरी पैठ और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि ओंकार सिंह के नेतृत्व में अमलाई मंडलम कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में और गति आएगी।
उनकी नियुक्ति पर राजीव शर्मा, अशोक सिंह, हनुमान खंडेलवाल, मुबारक मास्टर, साबिर खान, जवाहर राव, हर्ष पाठक, इबरार खान, शोभाराम पटेल, संतोष सिंह सेंगर, संदीप कुशवाह, अजय सिंह, राजा लोनिया, अनिल जायसवाल, कमलेश शर्मा, अभिषेक द्विवेदी, अंकित सिंह, इंद्र कुमार मिश्रा, आनंद मोहन जायसवाल, रामेश्वर गौतम, राम सजीवन शर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, हरबंस मिश्रा, सुनील यादव, विजय यादव, उपेंद्र सिंह परिहार, सुशांत सिंह, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, विकास बारी, अभिषेक वर्मा, विक्की पटेल, अर्पित जोशी सहित समस्त कांग्रेसजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *