December 5, 2025

उमरिया जिले के दसों मंडल में भाजपा की  कार्यशाला संपन्न  1300 कार्यकर्ताओं से किया संवाद 

0
IMG-20180609-WA0003
  उमरिया -(तपस गुप्ता)  भारतीय जनता पार्टी प्रदेश एवम जिला नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के दसों मंडल में बूथ संयोजक कार्यशाला आयोजित की गई कार्यशाला में विविध विषयों के माध्यम से  वक्ताओं ने अपनी बात रखी। कार्यशाला के मुख्य बिंदु  करणीय कार्य, कार्यपद्धती, प्रदेश एवं केंद्र सरकार की योजनाएं इन विषयों पर वक्ताओं के माध्यम से विस्तृत मार्गदर्शन मिला कार्यशाला में संयोजक पालक मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष सम्मिलित हुए सभी को वरिष्ठ एवं शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यशाला के माध्यम से लगभग 10 मंडल में भारतीय जनता पार्टी ने अपने 1300 कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष संवाद किया मार्गदर्शित किया जो बूथ स्तर पर जाकर भारतीय जनता पार्टी की कार्यशाला से अनुकरणीय बातें नीचे मतदान केंद्र तक रखेंगे। कार्यशाला में भारतीय जनता पार्टी जिले के अध्यक्ष मनीष सिंह जी विधायक सुश्री मीना सिंह श्री शिव नारायण सिंह श्री मिथिलेश मिश्रा श्री आशुतोष अग्रवाल श्री राकेश शर्मा राजेंद्र तिवारी हरीश विश्वकर्मा राम नारायण पयासी रामलाल गौतम चंद्रप्रकाश द्विवेदी श्री देवेश शर्मा अशोक तिवारी सुदामा विश्वकर्मा हरीश विश्वकर्मा पूर्णकालिक शालिग्राम जी प्रवीण जी  पुष्पेंद्र गौतम एवं सभी मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री बूथ संयोजक पालक बीएलओ टू मंडल पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवम अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त बात की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी एवं जिला बूथ  संयोजक कार्यशाला के प्रभारी दिलीप पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को सफल कार्यशाला आयोजन के लिए जिला भाजपा की ओर से हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक एक कार्यकर्ता मिशन अबकी बार 200 पार के लिए कृतसंकल्पित है और वह अपने बूथ पर भारतीय जनता पार्टी की पताका फहराएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *