October 23, 2024

वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0
बिरसिंहपुर पाली – ( तपस  गुप्ता)   पुलिस अधीक्षक डॉ असित यादव के निर्देशन व थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा के मार्गदर्शन में पाली पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के मुताबिक प्रकरण क्र 43/10 धारा 323,324,506 बी ,34 आई पी सी  का आरोपी   रामसेवक कोल पिता जहीर उर्फ अहीर कोल उम्र 62 वर्ष निवासी महिमार थाना कोतवाली उमरिया  वर्षों से फरार था जो पुलिस गिरफ्त में नही आ  रहा था  न्यायालय पाली द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसे पुलिस ने बड़ी सतर्कतापूर्वक  गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया  उक्त कार्रवाई में उप निरीक्षक  एम पी    अहिरवार सहायक  उप निरीक्षक शशि द्विवेदी आरक्षक  कमलेश अहिरवार की भूमिका उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *