February 3, 2026

उमरिया,आकाशीय बिजली गिरने से एक मृत, दो गंभीर

0
b80
उमरिया -( तपस गुप्ता) ग्राम जरहा में आकाशीय बिजली की चपेट में आये तीन युवकों में से एक युवक कमलभान पिता सन्तोष सिंह राठौर उम्र 25 वर्ष की मृत्यु हो गयी है। वही इस घटना में दो अन्य हरिनाथ पिता देवलाल सिंह उम्र 28 वर्ष एवं रवि पिता नत्थू सिंह गम्भीर बताये जा रहे है। जिनका उपचार किया जा रहा है। बताया जाता है कि घटना में घायल सभी तीनो युवक ग्राम जरहा स्थित श्मशान घाट के पास आम के पेड़ के नीचे आम बीन रहे थे, तभी तेज बारिश होने लगी, इसी बीच आकाशीय बिजली गिरी और तीनों युवक इसकी चपेट में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed