February 3, 2026

166 पात्र लोगों को लगाया गया प्रिकॉशन डोज

0

अनूपपुर 10 जनवरी 2022/ राज्य शासन द्वारा 10 जनवरी 2022 से हेल्थ केयर, फ्रंट लाईन वर्कर व 60 वर्ष से अधिक उम्र के रोग ग्रस्त वरिष्ठ नागरिकों को प्रिकॉशन डोज का टीकाकरण प्रारंभ किया गया है। आज 166 पात्र लोगों को प्रिकॉशन डोज का टीकाकरण किया गया। जिला चिकित्सालय में बनाए गए टीकाकरण केन्द्र में आज जिला चिकित्सालय के डॉ. आर.पी. सोनी, जनपद पंचायत जैतहरी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सतीश तिवारी सहित हेल्थ वर्कर एवं फ्रंट लाईन वर्करों ने प्रिकॉशन डोज का टीकाकरण कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed