अध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम अमिता चपरा का शहडोल प्रवास

0
IMG-20220110-WA0024

शहडोल 10 जनवरी 2022 – महाप्रबंधक मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास विभाग भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार अध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा (मंत्री दर्जा प्राप्त) का 10 जनवरी, 11 जनवरी, 12 जनवरी 2022 को शहडोल जिले के प्रवास पर रहेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जनवरी को प्रातः 12:30 बजे उमरिया से प्रस्थान कर दोपहर 2:00 बजे बूढ़ी देवी मंदिर का दर्शन, दोपहर 2:30 बजे शहडोल सर्किट हाउस में विश्राम, दोपहर 4:00 बजे से हितग्राही, जनमानस,स्वैच्छिक, संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों से भेंट करेंगी, शाम 5:00 बजे सर्किट हाउस में विश्राम करेंगी।
इसी प्रकार अध्यक्ष मध्य प्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम श्रीमती अमिता चपरा 11 जनवरी 2022 को कंकाली मंदिर देवी का दर्शन, प्रातः 11:30 बजे सहजीवन संस्थाएं कल्याणपुर द्वारा संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं से भेंट , शाम 4:00 बजे पत्रकारों से भेंट करेंगी, शाम 5:00 बजे सर्किट हाउस में विश्राम करेंगी तथा 12 जनवरी 2022 को शाम 4:00 बजे गहोई महिला मंडल से भेंट करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed