February 7, 2026

Jogi Express

छत्तीसगढ़ की पंचायती राज व्यवस्था सबसे ज्यादा जागरूक: डॉ. रमन सिंह

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने हमर छत्तीसगढ़ योजना के तहत विधानसभा आए पंचायत प्रतिनिधियों को किया संबोधित रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की पंचायती राज व्यवस्था सबसे ज्यादा जागरूक और सक्रिय है। पंचायतों की सक्रियता से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी केस्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सबसे पहले खुले में शौच मुक्त राज्य बन रहा है। मुख्यमंत्री आज यहां विधानसभा परिसर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जीसभागार में हमर छत्तीसगढ़ योजना के अंतर्गत विधानसभा के भ्रमण पर आए धमतरी जिले के कुरूद, जांजगीर-चांपा जिले के चन्द्रपुर, कांकेर और बस्तर जिले से आएपंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों की सक्रियता से स्वच्छ छत्तीसगढ़ और स्वच्छ भारत की कल्पना साकार होगी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों को यह भी बताया किसामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ पाने से बचे हुए पात्र वृद्धजन, विधवा और परित्यक्ताओं के नाम पेंशन योजना में जोड़े जाएंगे। वर्ष 2018-19 के बजट में इसयोजना की घोषणा कर दी गई है। अनुमान के मुताबिक इन वर्गों के लगभग तीन लाख पात्र हितग्राहियों के नाम पेंशन योजना के लिए जोड़े जाएंगे। मुख्यमंत्री ने उन्हेंविधानसभा के कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने शिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं भी जनप्रतिनिधियों को दी। विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल ने पंचायती राज जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ देश में अकेला राज्य है। जहां पंचायत राजसंस्थाओं के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को राज्य सरकार द्वारा राजधानी में आमंत्रित कर उन्हें प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और शासन की योजनाओं की जानकारी दी जारही है। जिससे हमारे जनप्रतिनिधि यह समझ सके कि छत्तीसगढ़ विकास के रास्ते पर कितनी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहलीबार मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस वर्ष के बजट में एक साथ 30 नए महाविद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा की है। उन्होंने यह भी बताया कि बजट में पंचायती राजसंस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों के मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा मुख्यमंत्री ने की है। श्री अग्रवाल ने पंचायत प्रतिनिधियों को बतायाकि बजट की घोषणा से प्रदेश की लगभग 70 हजार मितानिनों के मानदेय में 400 से 1000 रूपए तक की वृद्धि होगी। त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के तहत जिलापंचायत अध्यक्ष का मानदेय 10 हजार रूपए से बढ़ाकर 15 हजार रूपए, जिला पंचायत सदस्यों का मानदेय चार हजार से बढ़कार छह हजार रूपए, जनपद पंचायतअध्यक्षकों का मानदेय साढ़े चार हजार रूपए से बढ़ाकर छह हजार रूपए, जनपद पंचायत उपाध्यक्षों का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 4000 रूपए और जनपद सदस्यों कामानदेय 1200 से बढ़कार 1500 रूपए का दिया गया है। रोजगार सहायकों को कोटवारों के मानदेय में भी वृद्धि की गई है।

प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया,प्रभारी सचिव कमलेश्वर पटेल रायपुर के दक्षिण,पश्चिम,उत्तर विधानसभा के बूथ में पहुंचे बूथ कमेटी गठन कार्य की किये समीक्षा दिये मार्गदर्शन

  रायपुर //सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया,प्रभारी सचिव कमलेश्वर पटेल वरिष्ठ नेताओ के साथ रायपुर शहर के...

गांवों के विकास के लिए समर्पित भाव से  काम करें पंच-सरपंच: श्री चंद्राकर

  हमर छत्तीसगढ़ योजना: पंचायत मंत्री से धमतरी, कुरूद और मगरलोड के पंचायत प्रतिनिधियां की मुलाकात रायपुर,  पंचायत एवं ग्रामीण...

भाजपा सोशल मीडिया वालंटियर अभियान का शुभारंभ

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ आईटी सेल रायपुर।  प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी ने बीजेपी आईटी सेल द्वारा शुरु...

प्रदेश में तत्काल शराबबंदी लागू की जाए – नितिन भंसाली

रायपुर,जनता काँग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रवक्ता नितिन भंसाली ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा की...

विधायक श्याम बिहारी के आश्वासन के बाद पिछले 08 दिनों से चल रहा सुभाष दा का आमरण अनसन समाप्त

  चिरमिरी को तहसील बनाने की घोषणा कराने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा बाजार में अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध कराने तथा चिरमिरी...

छतीसगढ़ का आम बजट निराशाजनक, आम लोगो के लिए कोई राहत नही – बधावन

चिरमिरी,दामोदर दास  । युवा कांग्रेस के जिला महासचिव हैप्पी वधावन ने बजट पर तीखा बयान दिया है वधावन का कहना...

आंधी-तूफान के बीच धर्मस्व मंत्री बृजमोहन ने की गंगा आरती और भगवान राजीव लोचन की पूजन अर्चना

  रायपुर / अचानक आयी तेज हवायें और बारिश के चलते राजिम कुंभ कल्प में बनाये गए कई पंडाल व...

मुख्यमंत्री से केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय की सौजन्य मुलाकात रमन सरकार के नये बजट के लिए श्री साय ने दी बधाई

      रायपुर,  मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में केन्द्रीय इस्पात राज्य मंत्री और रायगढ़...

मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे कवर्धा: जनप्रतिनिधियों से की मुलाकात : वर्ष 2018-19 के राज्य के बजट को विकास की गति बढ़ाने वाला बताया

कबीरधाम जिले के झलमला और कुईकुकदूर में नवीन महाविद्यालय और स्नातकोत्तर महाविद्यालय कवर्धा को आदर्श महाविद्यालय बनाने के प्रस्तावों के...