विधानसभा एवं मंडल स्तर पर मीडिया प्रभारियों की हुई नियुक्ति

0

मो.शब्बीर ब्यूरो चीफ शहडोल


अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के अनूपपुर विधानसभा के उपचुनाव संचालन समिति के संयोजक रामलाल रौतेल की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम की अनुशंसा पर जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह द्वारा विधानसभा अनूपपुर उपचुनाव विधानसभा सह मीडिया प्रभारी के पद पर भूपेंद्र पटेल को नियुक्त किया गया है। साथ ही अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मंडल पसान से सुरेश शर्मा, अनूपपुर नगर मंडल से अक्षय पांडे, मंडल जैतहरी से दिनेश केवट, मंडल फूनगा से दिग्म्बर शर्मा, मंडल अनूपपुर ग्रामीण से बृजेंद्र मिश्रा को नियुक्त किया गया है ज्ञात हो कि नवनियुक्त विधानसभा सह मीडिया प्रभारी भूपेंद्र पटेल विगत वर्ष 2005 से पत्रकारिता जगत में कार्य करते रहे हैं और छात्र जीवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई दायित्व का निर्वहन करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी रहे हैं उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है उक्त नियुक्तियों पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल रौतेल, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश द्विवेदी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जीतेंद्र सोनी, वरिष्ठ नेता राम अवध सिंह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, महिला मोर्चा वरिष्ठ नेत्री मीना तंवर, प्रदेश संयोजिका रश्मि खरे, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह, अनूपपुर नगर मंडल अध्यक्ष शिवरतन वर्मा, अनूपपुर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी, फूनगा मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, पसान मंडल अध्यक्ष त्रिवेदी जी, जैतहरी मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, राजू सुमन गुप्ता उदय प्रताप सिंह सिद्धार्थ शिव सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील गौतम, महामंत्री राजेश गौतम, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी संतोष पटेल, भाजपा महामंत्री मनोज दुबे, लालदास राठौर, युवा मोर्चा महामंत्री मोहन यादव,मंत्री शंकर पटेल, राजेंद्र पटेल, अनिल पटेल,सूरज पटेल, भारत पटेल, धनु लाल पटेल, मोहित पटेल, संत लाल यादव, तेरेसू पटेल सत्यनारायण पटेल, अयोध्या पटेल सहित समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *