श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ के अंतिम दिन हुआ विशाल भोग भंडारे का आयोजन ।

0

JOGI EXPRESS

चिरमिरी – सोमवार को चिरमिरी के छोटीबाजार दलगंजन दफाई में सात दिवसीय श्रीमद भागवत ज्ञान महायज्ञ कथा के अंतिम दिन विशाल – भोग भंडारा व हवन पुजा का आयोजन किया गया। गौरतलब है, की छोटीबाजार दलगंजन दफाई में श्री राधारानी महिला मंडल के तत्वाधान में श्रीमद भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रथम दिन महिलाओ व बालिकाओ द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाला गया था। जो की पुरे नगर का भृमण किया गया।व वृंदावन से आये आचार्य सतीश कृष्ण गौस्वामी महराज के द्वारा पुरे 7 दिवस तक भागवत कथा का आयोजन करते थे। जिसमें  कृष्ण की झाँकी,  कृष्ण जी का जन्म , विवाह का भव्य आयोजन किया जाता था। जिसमें दूर-दराज से श्राद्धलुओ की भीड़ एकत्रित होती थी। व सभी इस भागवत कथा का भरपूर लुप्त उठाते थे। ततपश्चात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने कहा कि किसी भी पूजा – पाठ को मजबूत रखने के लिए प्रभु की आराधना करनी पड़ती है। सतयुग में हमारे ऋषि मुनि काफ़ी तपस्या किया करते थे। लेकिन आज के इस युग में हम अगर भगवान का नाम ले तो सिर्फ़ उनके नाम पात्र में ही हमारा जीवन धन्य हो जाता है। इस भौ-सागर में भगवान का नाम लेकर पैतड़ी को गंगा से पार हो जाते है। और हमारा जीवन संगती की और चला जाता है। आज हम इस अमृत वर्षा का रासपात श्रीमद भागवत कथा के माध्यम से कर रहे है। उदबोधन के पश्चात विशाल भोग-भंडारा व हवन भंडारे का श्रीराम सेना संघ के द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें महिला पुरुष सहित बच्चो ने भोग व हवन में शामिल हुए।
इस कार्यक्रम को सफ़ल बनाने में राधारानी महिला मंडल की लष्मी, रुकमणी, संगीत तिवारी, ऋतू, पुष्पा, गिरजा, राधा, अरुण दति, निर्मला विश्वकर्मा, कुमारी बाई, राजकुमारी, भारती, विश्वमत्ति साहू, अनीता भोय, सरनजीत कौर, मधु, कविता, पूर्णिमा, रामायण बाई, कमला, व मनोज भोय, परदेशी पटेल, रिद्धि भार्गव, श्रीराम सेना संघ के नगर अध्यक्ष अविनाश विश्वकर्मा के साथ सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *