राशिफल : 20 जून को चमकेगा किसकी किस्मत का सितारा

0
Rashi

मेष: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने का योग है। शत्रु पक्ष निर्बल रहेगा, साथी सहयोग करेंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण कर लेना आज बेहतर है। इच्छाएं शीघ्र पूर्ण होंगी। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी।

वृषभ: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। ट्रांसफर का भय बना रहेगा। मन अस्थिर रहेगा। चाहकर भी मन को शांति नहीं मिलेगी। यात्रा में असुविधा हो सकती है, मास्क लगाकर ही कोई यात्रा करें। गुरू मंत्र का जप करें।

मिथुन: आज आपका प्रभाव व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे, जिससे आपको भविष्य में लाभ होगा। आज संतान की तरह से सुखद व उन्नति का समाचार मिलेगा। शत्रु निर्बल रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा।

कर्क: जीवन में उतार-चढ़ाव व बाधाओं के बावजूद आपको धन लाभ होगा। आज का कर्म आपके कल का भविष्य बनाएगा अत: सोच-समझकर ही निर्णय लें। उत्तम संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह: मन में सकारात्मक विचार आएंगे, जिससे कार्य में सफलता प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष निर्बल होगा। मित्रों-सज्जनों के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में आएगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा।

कन्या: आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। यात्रा में असुविधा हो सकती है इसलिए मास्क हमेशा लगाकर रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। चीजों को खोने से बचाने का विशष ध्यान रखें। प्रिय वस्तु की हानि का योग बन रहे है।

तुला: आसपास की बिजनस यात्रा लाभ देगी। मित्रों के सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी। बुजुर्गों व साधु-संतों का आशीर्वाद भाग्योदय करेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी, इससे रोजगार व व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा।

वृश्चिक: आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में कार्य की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी। नए अवसर व नए लोगों से परिचय होगा, जिससे आपको लाभ होगा।

धनु: आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। प्रेम में निराशा हाथ लग सकती है एवं भविष्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करना पड़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ हो सकती है, मन दुविधा में रहेगा।

मकर: किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में अधिक काम आएगा, जिससे लाभ की स्थिति बनी रहेगी। विद्यार्थियों के मन में किसी प्रतियोगिता की वजह से निराशा उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें।

कुंभ: आज का दिन संतोष और शांति का है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी बड़े अधिकारी का समर्थन प्राप्त होगा। अचानक लाभ से राहत महसूस होगी। आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।

मीन: शुभाशुभ दोनों प्राकर के फल मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अंत सुखद रहेगा। विरोधी षडयंत्र रचेंगे, लेकिन कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आज का दिन संतान की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *