राशिफल : 21 जून जानिए अपनी किसमत का हाल

0
Rashi

मेष: आज आपके लिए दिन की शुरुआत अनुकूलता के साथ होगी। आपके सभी काम बनते हुए प्रतीत होंगे। आप तन-मन से स्वस्थ होकर कार्य कर पाएंगे। कल सूर्य ग्रहण पर ईष्ट देव को नमन करें जिससे आपके कष्ट कम होंगे।

वृषभ: आज आपका दिन अस्वस्थता और बेचैनी के साथ बीतेगा, किसी का भला करने पर भी आप पर ही विपत्ति आ सकती है, पैसों का लेन-देन न करें। आज निवेश के लिए भी दिन शुभ नहीं है। कल सूर्य ग्रहण दान देना नहीं भूले। आज किसी दुर्घटना के होने की भी आशंका है।

मिथुन: आज आपका दिन विशेष लाभदायी है। निवेश, व्यापार, नौकरी, विद्या सभी क्षेत्रों में आज लाभ ही लाभ के संकेत हैं, सभी कार्य फलीभूत होंगे। कल सूर्य ग्रहण का ध्यान रखें। स्वयं आपकी नजऱ भी अपनी उपलब्धियों पर लग सकती है।

कर्क: आप आज हर काम सरलता से संपन्न कर पाएंगे। नौकरी में आपके उच्च पदाधिकारी खुश रहेंगे। कार्य की व्यस्तता एवं स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गर्भवती महिलाएँ कल सूर्य ग्रहण पर अपना विशेष ख्याल रखें।

सिंह: भाग्य के साथ पूर्वनिर्धारित कार्य की तरफ आज आपको प्रयास करना होगा। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में व्यस्त रहने की संभावनाएं बन रही हैं। कल सूर्य ग्रहण में कोई भी अनुचित कार्य न करें। प्रभु का स्मरण करें। आज आपको कारोबार की चिन्ता विशेष रूप से परेशान करेगी।

कन्या: आज के दिन किसी भी नए कार्य का श्रीगणेश न करें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा से परहेज करें, वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। कल सूर्य ग्रहण है इस पर हनुमान आरधना करना श्रेष्ठ रहेगी। दुर्घटना की प्रबल आशंका होने के कारण घर से बाहर न निकलें।

तुला: आज आपका दिन आनंद में बीतेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति की राय पर विशेष ध्यान दें। कल सूर्य ग्रहण जीवनसाथी को कष्ट हो सकता है। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है।

वृश्चिक: आपके घर में सुखशांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी और अधूरे कार्य संपन्न होंगे। कल सूर्य ग्रहण गायत्री मंत्र का पाठ करें। कोई शुभ सूचना मन को प्रसन्न रखेगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा।

धनु: आज साहित्य एवं कला में आपकी रुचि रहेगी। मन में कल्पना की तरंगें उठेंगी और आप बौद्धिक चर्चाओं में भाग अवश्य लें। कल सूर्य ग्रहण भगवान सूर्यदेव का मनन कर ओम नारायण मंत्र का जाप करें।

मकर: आज आपकी मन:स्थिति आपको नकारात्मकता की ओर प्रेरित करेगी। मन को सबल रखें, परिवार में क्लेशमय वातावरण से मन खिन्न रह सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी के साथ भी विवाद में न पड़ें और सब कुछ समय पर छोड़ दें।

कुंभ: मानसिक रूप से आज आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। आपके मन पर छाए हुए चिंता के बादल हटने से आपके उत्साह में वृद्धि होगी। कल सूर्य ग्रहण इसका विशेष ख्याल रखें। बुजुर्गों को सावधानीपूर्वक दवा दें।

मीन: आज रुका हुआ धन आपको अवश्य प्राप्त होगा, धन निवेश के लिए भी दिन लाभकारी है। स्वयं पर विश्वास रखकर ही आज कार्यों को क्रियान्वित करें। उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रुचि बढऩा स्वाभाविक है। किसी को आज रुपया उधार न दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *