रायपुर में फँसे झारखंड के श्रमिकों,यात्रियों और नागरिकों की वापसी हेतु बसों के आने का क्रम आज से शुरू

0

6 जिलों के 15 बसों के आज आने की संभावना

रायपुर: नोबल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लॉकडाउन घोषित किया गया है। इस अनुक्रम में झारखंड राज्य के रायपुर जिला में फंसे श्रमिकों, यात्रियों और नागरिकों को उनके गृह राज्य ले जाने के लिए आज 3 मई से बसों एवं वाहनों के रायपुर पहुंचने का क्रम शुरू हो रहा है । आज झारखंड के 6 जिलों गोड्डा, सराईकेला, बोकारो, खुटी, जमशेदपुर और गिरीडीह से 15 बसों के रायपुर पहुंचने की संभावना हैं । इन बसों में झारखंड के इन जिलों के रायपुर में फंसे श्रमिकों और नागरिकों को वापस भेजा जायगा। 

 इसके पूर्व आज सुबह से राधस्वामी सत्संग व्यास,ऑफिसर्स कॉलोनी के पास ,कृषि महाविद्यालय के बाजू,धरमपुरा रायपुर में झारखंड के रायपुर जिले में फंसे श्रमिकों और नागरिकों के आने का कार्य भी शुरू हो गया ।  दोपहर तक करीब एक हजार श्रमिक और नागरिक यहाँ पहुँच चुके हैं।

कलेक्टर रायपुर डाॅ. एस भारती दासन ने इस परिसर आकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली और इसमें और सुधार करने के निर्देश दिए। इन श्रमिकों और नागरिकों के लिए यहां जिला प्रशासन द्वारा उनके रजिस्ट्रेशन करने, भोजन, स्वल्पाहार पानी, छाया, लाइट ,पंखे, शौचालय , आराम करने आदि की व्यवस्था की गई है। इस कार्य में सोशल डिस्टेशिग का पालन भी किया जा रहा है। इसी तरह सेनेटाइजेशन का कार्य भी किया गया है।  

झारखंड शासन के निर्देशानुसार जिस- जिस जिले से बस एवं वाहन झारखंड से पहुंचते जाएगी, वहां के नागरिकों और श्रमिकों को वापस भेजने का कार्य किया जाएगा। कलेक्टर ने बस में उस जिले के श्रमिको के कम होने की स्थिति में समीपवर्ती जिलांे के श्रमिको को भी उसी बस से भेजने की व्यवस्था करने को कहा। इसी तरह भेजे जाने वाले सभी श्रमिकों को थर्मल स्कीनिंग करने के साथ स्वास्थ्य भी की जायेगी। 

अलग-अलग जिलों के लिए अलग- अलग रजिस्ट्रेशन

रायपुर जिले के संयुक्त कलेक्टर श्री संदीप अग्रवाल ने बताया कि झारखंड के करीब  एक हजार श्रमिक, यात्री और नागरिक राधस्वामी सत्संग व्यास,ऑफिसर्स कॉलोनी के पास ,कृषि महाविद्यालय के बाजू,धरमपुरा रायपुर में उपस्थित हो गये हैं। इनके आने का क्रम अभी भी जारी है। झारखंड के अलग-अलग जिलांे के लिए अलग- अलग रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है , इसके लिए दस काउंटर बनाये गए है। 

झारखंड के विभिन्न जिलों से छतीसगढ के विभिन्न जिलों में पहुंच रहीं हैं बसें

छत्तीसगढ़ राज्य  के संयुक्त सचिव ट्रांसपोर्ट  ने बताया कि झारखंड के विभिन्न जिलों से छतीसगढ के विभिन्न जिलों में बसें पहुंच रहीं हैं। झारखंड के श्रमिक और नागरिक  वर्तमान में जिस जिले में है ,वहां के जिला प्रशासन से सम्पर्क कर रजिस्ट्रेशन का कार्य करवा सकते है ।

कलेक्टर ने राधस्वामी सत्संग व्यास,संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया

कलेक्टर ने श्रमिकांे और नागरिकों के यहां रूकने तथा सुविधाएं और सेवा प्रदान करने के लिए राधस्वामी सत्संग व्यास,संस्था रायपुर के पदाधिकारियो से यहां मुलाकात के वक्त संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

श्रम विभाग ने सात हेल्पलाइन नम्बर जारी किया

छत्तीसगढ शासन के श्रम विभाग ने श्रमिको की सहायता के लिए सात हेल्पलाइन नम्बर जारी किया है। ये नम्बर है- 0771-2443809, 91098-49992, 75878-21800, 75878-22800, 96858-50444, 91092-83986 और 88277-73986 है। इसी तरह सीमित अवधि के लिए सुबह 9 बजे से शाम के 7 बजे तक उत्तर प्रदेश के लिए 75878-21800 और 96858-50444 दिल्ली और हरियाणा के लिए 74772-13986, बिहार के लिए 88199-53807 तथा पश्चिम बंगाल एवं उत्तर पूर्वी राज्यों के लिए 83494-68006 से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *