अक्षय का बड़ा दिल, मुंबई पुलिस को 2Cr का दान

0

बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार केवल अपनी फिल्मों के लिए नहीं बल्कि अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। जब भी को समस्या सामने आती है अक्षय ने हमेशा दिल खोलकर डोनेशन दिया है। पिछले महीने कोरोना वायरस के लिए बने पीएम केयर्स फंड में अक्षय ने 25 करोड़ रुपये का दान दिया था। इसके बाद उन्होंने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए बीएमसी को भी 3 करोड़ रुपये का दान दिया था। अब खबर है कि अक्षय ने मुंबई पुलिस को भी अच्छा खासा डोनेशन दिया है।

मुंबई पुलिस के कमिश्नर परमबीर सिंह ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से जानकारी दी है। सोमवार को उन्होंने बताया है कि अक्षय ने मुंबई पुलिस फाउंडेशन को 2 करोड़ रुपये का दान दिया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मुंबई पुलिस फाउंडेशन में 2 करोड़ रुपये देने के लिए मुंबई पुलिस अक्षय कुमार की आभारी है। आपका सहयोग मुंबई पुलिस के उन महिला और पुरुषों की सुरक्षा में सहयोग करेगा जो मुंबई पुलिस की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।'

मुंबई पुलिस कमिश्नर के इस ट्वीट के जवाब में अक्षय कुमार कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वाला हेड कॉन्सटेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे को श्रद्धांजलि दी और फैन्स से पुलिस फाउंडेशन में डोनेट करने की अपील की। अक्षय ने लिखा, 'मैं मुंबई पुलिस के हेड कॉन्सटेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे को सैल्यूट करता हूं जिन्होंने कोरोना से लड़ते हुए अपनी जान दे दी। मैंने अपना कर्तव्य पूरा कर दिया है, उम्मीद है आप भी पूरा करेंगे। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम इन्हीं लोगों के कारण सुरक्षित और जिंदा हैं।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *