अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम को और अधिक सुविधा संपन्न बनाया जाएगा : मोहम्मद अकबर

0

रायपुर : वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने 78 साल से लगातार सफलता पूर्वक महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए राजनांदगांव की जनता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम को और अधिक सुविधा सम्पन्न बनाने हर संभव सहयोग का वायदा भी किया है। श्री अकबर कल शाम एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में आयोजित 78वीं महंत राजा सर्वेश्वर दास अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

वन मंत्री श्री अकबर ने कहा कि वर्ष 1947 से लगातार यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। राजनांदगांव को हॉकी के नाम से भी जाना जाता है। श्री अकबर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खेलों और खिलाडि़यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया है। प्राधिकरण के जरिए खेलों को विकसित करने और खिलाडि़यों को आगे बढ़ाने सारगर्भित प्रयास किए जाएंगे। श्री अकबर ने प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों के खिलाडि़यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी और कहा कि खेल में जीत और हार दोनों के फायदे हैं। जीतने से जहां आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है वहीं हार से और अधिक परिश्रम कर विजय लक्ष्य को पाने की भावना बढ़ती है।

राजनांदगांव नगर निगम की महापौर श्रीमती हेमा देशमुख ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि हॉकी की नर्सरी राजनांदगांव से अनेक खेल प्रतिभाओं ने देश और विदेश में राजनांदगांव का नाम रोशन किया है। राजनांदगांव की शिक्षा, साहित्य और खेल के क्षेत्र में एक अलग पहचान है। इस अवसर पर डोंगरगांव विधायक श्री दलेश्वर साहू, डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल, मोहला-मानपुर विधायक श्री इंद्रशाह मंडावी, भिलाई नगर निगम के महापौर एवं विधायक श्री देवेन्द्र यादव, छŸाीसगढ़ हॉकी संघ के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी, छŸाीसगढ़ राज्य अल्प संख्यक आयोग के सदस्य श्री हफीज खान, राजगामी संपदा के अध्यक्ष श्री विवेक वासनिक, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी श्री मृणाल चौबे, पूर्व मंत्री श्री धनेश पाटिला, नगर निगम राजनांदगांव के अध्यक्ष श्री हरिनारायण धकेता, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री नवाज खान सहित अन्य जनप्रतिनिधि सहित अन्य खेल प्रेमी जनता बड़ी संख्या उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *