कार्तिक ने तैमूर से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया

0

सैफ अली खान और करीना कपूर का बेटा तैमूर की पॉप्युलैरिटी के मामले में किसी भी बॉलिवुड स्टार से कम नहीं है। बॉलिवुड के कई सिलेब्स भी तैमूर के फैन हैं और इन सिलेब्स में कार्तिक आर्यन का भी नाम शामिल है। कार्तिक हाल में सारा अली खान के साथ फिल्म 'लव आज कल' में दिखाई दिए थे। एक हालिया इंटरव्यू में कार्तिक ने तैमूर से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया जो सारा का छोटा भाई भी है।

जब यह सवाल कार्तिक से पूछा गया तो पहले तो कार्तिक ने कहा कि वह तैमूर से नहीं मिले हैं लेकिन उसकी तस्वीरें जरूर देखते हैं। तभी उन्हें याद आया कि वह एक बार तैमूर से मिल चुके हैं। जब इस बारे में कार्तिक से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि जब वह चंडीगढ़ में 'दोस्ताना 2' की शूटिंग कर रहे थे, उसी समय करीना भी वहां अपनी आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर रही थीं।

जब कार्तिक तैमूर से मिले तो उन्हें जानकर हैरानी हुई की तैमूर उन्हें पहचानता है। कार्तिक ने कहा कि तैमूर ने उन्हें देखकर कर कहा, 'का…का… का..' मतलब शायद तैमूर कार्तिक का नाम लेने की कोशिश कर रहा था। हालांकि उस मुलाकात के दौरान कार्तिक तैमूर के साथ फोटो क्लिक करना भूल गए। बता दें कि कुछ दिन पहले मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में कार्तिक ने करीना के साथ रैंप वॉक किया था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक हाल में इम्तियाज अली की 'लव आज कल' में दिखाई दिए थे। इसके बाद कार्तिक इस समय करण जौहर की 'दोस्ताना 2' में जाह्नवी कपूर के साथ जबकि कियारा आडवाणी के साथ 'भूलभुलैया 2' में भी काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *