जाफराबाद में फिर बंद मेट्रो स्टेशन, नागरिकता कानून पर आज भी तनाव

0

नई दिल्ली
नागरिकता संशोधित कानून के खिलाफ शाहीन बाग के तर्ज पर अब जाफराबाद में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। शनिवार रात को महिलाओं ने जाफराबाद मुख्य रोड बंद किया था। ऐसे में अब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने जानकारी दी है कि जाफराबाद और मौजपुर- बाबरपुर मेट्रो के प्रवेश व निकास द्वारा बंद कर दिए गए हैं। इन स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रुकेगी। 

शनिवार को इस बवाल में प्रदशर्नकारियों ने यमुनापार में चार रोड बंद कर दिए। जिसकी वजह से ईस्ट दिल्ली की सड़के पूरी तरह से जाम हो गईं। शनिवार रात को महिलाओं ने जाफराबाद मुख्य रोड बंद किया था। 
 
रविवार सुबह बड़ी मुश्किल से पुलिस ने मौजपुर से सीलमपुर जाने वाला मार्ग खुलवाया। रविवार सुबह चांद बाग के पास खजूरी से नंद नगरी की ओर जाने वाले वजीराबाद मार्ग को महिलाओ से बंद कर दिया। वही खुरेजी में महिलाओं ने पटपड़गंज  रोड के एक मार्ग को बंद कर दिया। वहीं यमुना विहार के नूर ए इलाही रोड को भी बंद कर दिया। ऐसे में अगर आप इन सड़कों पर जाने से बचे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *