आज होगी इन पांच कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर, कौन होगा विजेता

0

 नई दिल्ली                                        
इंडियन आइडल 11 का आज ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। कुछ ही समय में हम सभी के सामने इसका विजेता होगा। इस शो के जज विशाल ददलानी, नेहा कक्कड़ और हिमेश रेशमिया रहे हैं। वहीं, शो को होस्ट आदित्य नारायण ने किया है। 

इंडियन आइडल 11 के फिनाले की बात करें तो इसमें पांच कंटेस्टेंट्स हैं जिनमें कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाली है। फिनाले में सनी हिंदुस्तानी, रोहित राउत, अनकोना मुखर्जी, रिधम कल्याण और अद्रिज घोष हैं। इनमें से किसी एक के नाम होगी इंडियन आइडल सीजन 11 की ट्रॉफी।
 
ग्रैंड फिनाले से पहले शो के मेकर्स ने कई प्रोमो रिलीज किए हैं जिसमें कंटेस्टेंट्स की परफॉर्मेंस बखूबी देखी जा सकती है। वहीं, नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण ने एक रोमांटिक डांस भी परफॉर्म किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे नेहा कक्कड़ की ग्रैंड एंट्री होती है और फिर बाद में आदित्य नारायण उनके साथ डांस करते हैं। दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार दिखाई दे रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *