लड़कियों को घर बुलाकर युवकों से कराती थी दोस्ती और फिर

0

नई दिल्ली

स्कूल की छात्राओं को जाल में फंसाकर उनकी युवकों से दोस्ती कराती थी। प्रपोज डे पर महिला ने दो छात्राओं को घर पर बुलाया। दो युवक पहले से वहां मौजूद थे। छात्राओं के परिजनों को भनक लग गई। वे पहले स्कूल पहुंचे। बेटियां वहां नहीं मिलीं तो महिला के घर आ गए। पुलिस को बुला लिया। हंगामा हुआ। महिला और युवकों के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है।

 

मोहल्ले वालों ने पुलिस को बताया कि महिला के घर नए-नए युवक आते रहते हैं। वे स्कूल की छात्राओं को अपने जाल में फंसाती है। युवकों से महंगे गिफ्ट दिलाती है। युवकों से दोस्ती और संबंध बनवाने के नाम पर पैसे लेती है। ग्रामीणों ने और भी कई गंभीर आरोप लगाए मगर उनकी पुष्टि नहीं हुई। पुलिस के पास साक्ष्य भी नहीं थे। इसलिए छेड़छाड़ की धारा में मुकदमा लिखा गया। घटना कस्बे के बिरला नगर की है। यहां निवासी एक महिला की छवि अच्छी नहीं है। दो छात्राओं के परिजनों को खबर मिली कि महिला उनकी बेटियों से रास्ते में बात करती है। सुबह परिजन स्कूल पहुंचे। जानकारी हुई कि बेटियां स्कूल नहीं आई हैं। शक होने पर वे सीधे महिला के घर पहुंच गए। दो युवक छात्राओं से प्यार भरी बातें कर रहे थे। हंगामे पर मोहल्ले वाले जमा हो गए। हर कोई महिला के खिलाफ बोलने लगा। पुलिस सभी को थाने ले आई। एक छात्रा के भाई ने तहरीर दी। पुलिस ने छेड़छाड़, अपराधिक साजिश और पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि मोहनपुरा भरापुर निवासी राजेश, सौरभ (धर्म का पुरा) और महिला गिरफ्तार हैं। तीनों को जेल भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *